फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family members also came along with the candidates, demanding votes from house to house

प्रत्याशियों के साथ परिवार वाले भी उतरे, घर-घर मांग रहे वोट

Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Family members also came along with the candidates, demanding votes from house to house
नोएडा (संजय शिशौदिया)। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सभी दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनावी हवा चलाने की हर संभव कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ ही अब उनके परिजन भी जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। लोगों से अपील भी बिल्कुल आत्मीयता के साथ की जा रही है। बेटा आपका है ...या बिटिया इस बार चुनाव लड़ रही है, ध्यान रखिएगा।
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने के कारण चुनाव आयोग ने फिलहाल जनसभा, रैली और रोड-शो पर रोक लगा रखी है। पहले शनिवार तक रोक थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर से इस तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया। ऐसे में प्रत्याशी सिर्फ 5 ही लोगों के साथ जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकता है। करीब 10 दिनों से सभी प्रत्याशी इस तरह जनसंपर्क में लगे हैं। अब चुनाव आयोग ने रोक 31 जनवरी तक बढ़ी दी है। ऐसे में यह साफ हो गया है कि पहले चरण का विधानसभा चुनाव इस बार बिना रैली या रोड शो के ही होने वाला है। इसी कारण प्रत्याशी के पक्ष में अब उनके परिजन भी मैदान में उतर आए हैं।
विज्ञापन

1. सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी के पक्ष में पत्नी प्रीति चौधरी, माता सुशीला चौधरी के साथ ही 10वीं पढ़ने वाला बेटा अभिजीत और 7वीं में पढ़ने वाली बेटी कनक भी लोगों से पिता के पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। प्रीति ने बताया कि सुबह से देर शाम तक परिवार का हर सदस्य प्रचार में लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना के लिए पिता कर्मवीर चौधरी, माता धर्मवती, पत्नी श्वेता और भाई राजेंद्र बूड़ा भी प्रचार कर रहे हैं। सभी ने अपने-अपने हिसाब से प्रचार की कमान संभाल रखी है। घर-घर जाकर सास-बहू से जहां श्वेता और धर्मवती बेटे के पक्ष में अपील कर रही हैं, वहीं युवा वोट पर उनके भाई राजेंद्र नजर साधे हुए हैं।
3. कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के प्रचार में पति अनिल यादव और सास-ससुर जनसंपर्क में जुटे हैं। अनिल खुद भी राजनीति से जुडे़ रहे हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे। कुछ माह पूर्व ही उन्होंने सपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामा है। वह भी पत्नी के लिए लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
4. बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा के परिवार के भी कई लोग प्रचार में जुटे हैं। प्रत्याशी का भतीजा हिमांशु, बेटा भरत शर्मा और भाई उमेश शर्मा भी लोगों से कृपाराम के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। हिमांशु सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार की कमान देख रहे हैं।

5. भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह अब तक लोगों से डिजिटल माध्यम से ही जनसंपर्क कर रहे थे। वह अब ठीक हो गए हैं। ऐसे में रविवार से जनसंपर्क करेंगे। उनके साथ ही पत्नी सुषमा सिंह भी निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed