फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake sworn affidavit to show mother and grab property of millions in noida

285 करोड़ की सम्पत्ति के लिए मां के जीवित होने का दिया फर्जी शपथ पत्र, फिर कंपनी पर जमा लिया कब्जा

Wed, 19 Dec 2018 04:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 19 Dec 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
Fake sworn affidavit to show mother and grab property of millions in noida
main accused and his wife and son

मां के जीवित होने का शपथ पत्र देकर मोमबत्ती कारोबारी बेटे ने कंपनी पर कब्जा जमाया और 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में आरोपी के भाई ने वर्ष 2011 में पुलिस व कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने 1 दिसंबर को पुलिस को जांच के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार को आरोपी भाई, उसकी पत्नी व बेटे को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में करीब 285 करोड़ रुपये की संपत्ति का यह मामला बताया जा रहा है। कंपनी का कारोबार नोएडा व मुंबई में है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी विजय गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस और कोर्ट से की थी। आरोप है कि मां कमलेश रानी गुप्ता के नाम पर मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री है। इस पर चार भाइयों का बराबर हक है, लेकिन एक भाई सुनील गुप्ता ने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोगों के सहयोग से फर्जी कागज बना लिए। यह कागज रजिस्ट्रार के यहां दिए गए जो कंपनी को अपने नाम हस्तांतरित करने के लिए थे। सुनील ने रजिस्ट्री ऑफिस में मां के जीवित होने का शपथ पत्र दिया। जबकि मां की मौत शपथ पत्र देने के सात दिन पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


जिन दो गवाहों के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर हैं, वे भी अंतिम संस्कार में शामिल थे। कुछ दिन बाद ही सुनील ने कंपनी के 29 करोड़ रुपये दोस्त की कंपनी को ट्रांसफर कर दिए। जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी विजय गुप्ता को हुई तो उन्होंने विरोध किया। इस पर सुनील ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वादी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मां के जीवित होने का गलत शपथ पत्र भी दिया गया है। इस मामले में नवी मुंबई निवासी सुनील गुप्ता, उसकी पत्नी राधा गुप्ता और बेटे अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed