फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twelve arrested from Fake cement making factory

नकली सीमेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ 12 आरोपियोंं को लिया हिरासत मेें

Thu, 03 Oct 2019 06:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
twelve arrested from Fake cement making factory
बरामद नकली सीमेंट - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटी हुई हैं। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल नकली सीमेंट की करीब 1000 बोरियां बरामद होने की बात कह रही है। बुधवार देर रात तक बोरियों की गिनती जारी थी। पुलिस के मुताबिक रेलवे यार्ड से नामी कंपनियों की खाली बोरियां चुराई जाती थीं। बाद में उन्हीं बोरियों में नकली सीमेंट भरकर बेची जाती थी। पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दबिश दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण खुद ही इस दबिश की निगरानी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नकली सीमेंट के चार अलग-अलग प्लांट चल रहे थे। लंबे समय प्लांट का संचालन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


गोपनीय तरीके से जुटाई जा रही थी जानकारी

नकली सीमेंट के खिलाफ कार्रवाई भले ही मंगलवार को हुई थी। लेकिन फैक्ट्री के बारे में जानकारी काफी पहले से जुटानी शुरू कर दी गई थी। बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री की पूरी तहकीकात के के बाद दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े गिरोह का हो सकता है खुलासा

नकली सीमेंट बनाने के पीछे बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, सीमेंट बनाने के पीछे सिंडीकेट काम कर रहा था। गिरोह के तार कुछ बड़े लोगों से भी जुड़े होने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली सीमेंट के बोरों की गिनती देर रात तक चलती रही। पुलिस अफसरों को खुद अंदेशा नहीं था कि नकली सीमेंट का कारोबार इतने बड़े स्तर पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed