{"_id":"5f833f238ebc3e9bc61cb17e","slug":"fake-call-center-raided-in-faridabad-seven-arrested-noida-news-noi5418572163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, चार युवतियों समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, चार युवतियों समेत सात गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2020 07:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच डीएलएफ, बदरपुर बॅार्डर और सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने संयक्त कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह सेक्टर-37 में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे काल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में काल सेंटर संचालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार युवतियां भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी चेतन को दो दिन की रिमांड पर सौंपा है, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच डीएलएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश को सेक्टर-37 अनंगपुर डेयरी की एक इमारत में फर्जी काल सेंटर चलाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। अधिकारियों से सर्च वारंट लेकर टीम गठित की गई। छापा डालने के बाद मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें काल सेंटर संचालक सेक्टर-8 निवासी चेतन व सुमित, नेहा, भूमि, प्रदीप, एकता, वर्षा और साजिदा शामिल हैं। इसके अलावा 12 फोन, एक लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
पुलिस एपीआरओ सूबे सिंह का कहना है कि आरोपी चेतन के पास काल सेंटर चलाने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लोगों को कॉल करके कपड़े, जूते या घरेलू सामान की डिलीवरी करने का झांसा देकर अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कराने में संलिप्त है।