{"_id":"602eb58f8ebc3ee8f4298bbe","slug":"fake-call-center-case-ib-team-also-started-investigation-noida-news-noi566495427","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल सेंटर मामला : आईबी की टीम ने भी शुरू की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल सेंटर मामला : आईबी की टीम ने भी शुरू की पड़ताल
विज्ञापन
नोएडा। ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले की जांच में अब इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) भी जुट गई है। एटीएस, दूरसंचार विभाग और नोएडा पुलिस की टीम पहले से ही मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक मामले में कोई आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। वहीं, पुलिस मामले में फ रार चल रहे डायरेक्टर बासित की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले के मास्टरमांइट करम इलाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
दूरसंचार विभाग की सूचना पर फेज-3 कोतवाली पुलिस और एटीएस की टीम ने पिछले सप्ताह सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया था। पुलिस ने मास्टरमाइंड जम्मू कश्मीर के बारामूला निवासी करम इलाही और उसकी पत्नी आशिया अफजल लोन को गिरफ्तार किया था। यह कॉल सेंटर ग्रॉसरी शॉप की आड़ में चलाया जा रहा था। यहां इंटरनेशनल वॉइस कॉल को निजी सर्वर से लैंड कराकर भारतीय नंबरों पर कॉलिंग कराई जा रही थी। कॉल सेंटर आशिया के नाम से चल रहा था। आशिया इस कंपनी में निदेशक थी। आरोपियों ने जियो और टाटा कंपनी का कनेक्शन ले रखा था।
एक निजी सर्वर से जोड़ने के बाद एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से विदेशी कॉल को भारतीय नंबरों पर लैंड करा रहे थे। इससे मोटी कमाई की जा रही थी। इससे भारत सरकार को राजस्व नुकसान के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा भी बना हुआ था। मामले में फरार एक अन्य निदेशक जम्मू कश्मीर के सोपोर निवासी बासित फारूख डार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड करम इलाही को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए न्यायालय में अर्जी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। - अब्दुल कादिर, एसीपी प्रथम, सेंट्रल नोएडा