फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake Aadhar card recovered from Rohingyas

रोहंग्या

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fake Aadhar card recovered from Rohingyas
पिनगंवा। पिनगंवा पुलिस ने फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में काम करने वाले दो रोहिंग्याओं के खिलाफ अगल-अलग मामले दर्ज किए हैं। अवैध रूप से भारत में घुसने, पहचान छिपाकर रहने, फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात बनवाकर रह रहे दो रोहिंग्या सैदूल अमीन व मोहम्मद रिदवान को जांच के बाद पिनगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी को जांच के बाद छोड़ दिया गया है। सैदूल अमीन के पास से एक फर्जी आधार कार्ड, एक जीएसटी फार्म व अन्य कागजात बरामद हुए। पुलिस ने सैदुल अमीन को दो दिन व रिदवान को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि बुधवार को पिनगवां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में दबिश देकर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में मोहम्मद रिदवान कोई कागजात पेश नहीं कर सका है। उसके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी सैदुल अमीन के पास अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) द्वारा जारी पहचान पत्र की कोपी के साथ-साथ फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात मिले है। जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात बनाने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सैदुल अमीन को यूएनएचआरसी द्वारा जारी पहचान पत्र की जांच की जा रही है। आरोपी को पिनगंवा पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी पर उठे सवाल
पिनगंवा थाने के गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी पर अब लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। एडवोकेट जावेद खान का कहना है कि आरोपी सैदुल अमीन पिछले दो साल से फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में बतौर ठेकेदार काम करता था। जिसने अपने आधार कार्ड और जीएसटी नंबर ले रखा है। सैदुल अमीन कंपनी में बतौर आंतों के ठेकेदार का काम कर रहा था। मीट कंपनी में अधिकतर बांग्लादेश और म्यांमार के लोग काम करते हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी की गहनता से जांच होनी चाहिए। कंपनी मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
एक महिला सहित दो के खिलाफ फोर्नर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ फोरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दो साल के बच्चों सहित चार लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जांच के बाद 57 वर्षीय अहमद रशीद को छोड़ दिया है जबकि हसीना और इरफान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। दो साल का मासूम बच्चा भी जेल में रहेगा।

पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब हसीना और इरफान से यूएनएचआरसी द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed