फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Facebook friend asked for extortion from the property dealer who helped

फेसबुक फ्रेंड ने मदद करने वाले प्रॉपर्टी डिलर से मांगी रंगदारी

Sat, 19 Jun 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Facebook friend asked for extortion from the property dealer who helped
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के प्रॉपर्टी डीलर को फेसबुक फ्रेंड की मदद करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने खुद को बेरोजगार बताकर प्रॉपर्टी डीलर से मदद मांगी थी। प्रॉपर्टी डीलर ने आरोपी को खर्च के रुपये और कपड़े दिए थे। अब युवक प्रॉपर्टी डीलर के अश्लील फोटो व वीडियो तैयार वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को भी आरोपी ने कॉल कर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर निवासी प्रॉपर्टी डीलर नूर हसन का ग्रेनो वेस्ट के तिगरी गोल चक्कर के पास ऑफिस है। प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान बिहार निवासी प्रेम प्रकाश से हुई। प्रेम प्रकाश ने प्रॉपर्टी डीलर को लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान होने की बात बताई। प्रॉपर्टी डीलर ने 24 अप्रैल को आरोपी को अपने ऑफिस में बुलाकर उसे खर्च के लिए कुछ रुपये और पहनने के लिए कपड़े देकर मदद की थी। आरोप है कि अगले दिन से ही प्रेम प्रकाश ने प्रॉपर्टी डीलर को अश्लील फोटो-वीडियो व्हाट्स एप पर भेज कर परेशान करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने 50 हजार रुपये नहीं दिए तो वह फोटो और वीडियो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर का दावा है कि आरोपी ने उसका फोटो व्हाट्स एप स्टेटस से लेकर किसी एप की मदद से अश्लील वीडियो बनाया गया है। इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली व साइबर सेल से की गई है। साइबर सेल की जांच के बाद अब बिसरख कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed