{"_id":"61993d789214095a0a5a36f7","slug":"exports-will-get-a-boost-from-the-airport-ncr-industries-will-fly-noida-news-noi616933715","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, एनसीआर के उद्योग भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, एनसीआर के उद्योग भरेंगे उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर (मनोज कुमार शर्मा)। एनसीआर के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट पर आधुनिक तकनीक से लैस कार्गो टर्मिनल बनेगा। इसका निर्माण और संचालन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) करेगी। यहां फल, सब्जी, मीट और मिठाई के लिए स्टोरेज रूम भी होंगे। साथ ही, एनसीआर, ईस्टर्न पेरिफेरल व यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे के शहरों के उद्योगों को जोड़ते हुए 25 वर्षों में कार्गो क्षमता को 5 मिलियन टन से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में आयात-निर्यात के लिए एकमात्र विकल्प दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का कार्गो है। नोएडा एयरपोर्ट की योजना तैयार करते समय पता चला था कि नोएडा और गाजियाबाद दिल्ली एयरपोर्ट की कार्गो क्षमता का 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल बनाने का फैसला किया गया। एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि 2023 में कार्गो टर्मिनल को 0.5 मिलियन टन के साथ शुरू करने का लक्ष्य है जिसे बढ़ाकर 2030 में 1.4 मिलियन व 2035 में दो मिलियन टन और 2045 में 3 से 5 मिलियन टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टर्मिनल पर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों को एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने पर काम शुरू कर दिया गया है।
100 से 150 किलोमीटर के दायरे में हैं प्रसिद्ध उद्योग
एयरपोर्ट के 100 से 150 किलोमीटर के दायरे में प्रसिद्ध उत्पाद बनते हैं। इनकी देश-विदेश में मांग है। ऐसे में मेरठ से क्रिकेट बैट, सहारनपुर की लकड़ी, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, खुर्जा की पॉटरी, अलीगढ़ के ताले, आगरा के चमड़े व पेठा उद्योग को एयरपोर्ट से सीधे जोड़ते हुए निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल, कैमरा, सीटी, पानी की बोतल पर रोक
एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में मोबाइल, कैमरा, सीटी, भोंपू और पानी की बोतल आदि ले जाने पर रोक रहेगी। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं व उपकरण सहित दस बिंदुओं की सूची बनाकर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, जिला पुलिस कार्यक्रम के दौरान किसी तरह का विरोध या व्यवस्था बिगाड़ने की छूट नहीं देना चाहती है। इसी कड़ी में पुलिस ने लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, कैमरा, ड्रोन, काले कपड़े, जैकेट, गमछा, टी-शर्ट, शर्ट, स्वेटर, शॉल, मफलर, बैग, पर्स, भोंपू, सीटियां, पानी की बोतलें, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, कट आउट, बैनर चार्ट, पोस्टर, शीशे, लेजर, किसी भी प्रकार के हथियार, स्प्रे, लाठी, हथियार आदि पर रोक लगाई है।
सुरक्षा के लिए पांच हजार की फोर्स की मांग
पुलिस ने लगभग पांच हजार जवानों की तैनाती की मांग की है। इनमें सिपाही से लेकर अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, पीएसी, आरएएफ, एटीएस कमांडो आदि शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग विभागों व अधिकारियों से फोर्स की मांग की है। कुछ जगह से पुलिस के भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है यानी जितनी फोर्स मांगी है, उतनी ही भेजी जा रही है।