{"_id":"6488c2e460ac86f3d70e1674","slug":"expomart-will-have-a-bigger-building-than-greater-noida-near-the-airport-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10620-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट के पास एक्पोमार्ट का ग्रेटर नोएडा से बड़ा भवन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट के पास एक्पोमार्ट का ग्रेटर नोएडा से बड़ा भवन बनेगा
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास बनेगा ग्रेनो से बड़ा एक्सपो मार्ट
सेक्टर-10 में 100 एकड़ जमीन पर कन्वेंशन सेंटर पीपीपी मॉडल पर बनाने की योजना
ग्रेनो के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के चेयरमैन ने कन्वेंशन का दिया गया है प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में भविष्य के उद्यमियों की गतिविधियों और बड़े आयोजनों को देखते हुए ग्रेनो के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर से बड़ा कन्वेंशन सेंटर पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास सेक्टर-10 में 100 एकड़ जमीन चिह्नित की है। इसमें दिल्ली में होने वाले अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे कार्यक्रम हो सकेंगे। 26 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के चेयरमैन की ओर से पहले ही प्रस्ताव दिया जा चुका है।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर 58 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इसे करीब डेढ़ दशक पूर्व बनाया गया था। ऑटो एक्सपो और वर्ल्ड डेयरी सम्मेलन आदि समेत हजारों बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं, लेकिन अब आयोजनों को देखते हुए यह छोटा हो गया है। ऐसे में इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के चेयरमैन की ओर से यीडा क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए पीपीपी मॉडल पर 100 एकड़ का कन्वेंशन सेंटर बनाने का यीडा को प्रस्ताव दिया है।
चेयरमैन राकेश कुमार का कहना है कि यह कन्वेंशन सेंटर यीडा में एयरपोर्ट के पास हो तो विदेशी कारोबारियों और निवेशकों को लंबी यात्रा नहीं करनी होगी। यीडा और मार्ट प्रबंधन का मानना है कि इस प्रस्ताव को प्राधिकरण 26 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में ले जाने का प्रस्ताव बना रहा है।
विज्ञापन
-- -
दूसरे देशों के कन्वेंशन सेंटर का होगा अध्ययन
अधिकारियों ने बताया कि जरूरतों को देखते हुए यीडा में बनाए जाने वाले कन्वेंशन सेंटर को और आधुनिक बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए विदेशों में बने कन्वेंश्न सेंटरों का अध्ययन किया जाएगा। जिससे आगामी 50 साल में भी उसमें किसी तरह की कोई परेशानी न आए।