{"_id":"6313b73be4bcff3b371709b3","slug":"executive-engineer-and-accounts-officer-suspended-in-electricity-theft-case-noida-news-noi668592551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी प्रकरण में अधिशासी अभियंता और लेखाधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी प्रकरण में अधिशासी अभियंता और लेखाधिकारी निलंबित
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-79 स्थित हिलसन सोसाइटी में बिजली चोरी प्रकरण में तीसरे दिन शनिवार को विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता प्रथम और डिवीजन के लेखाधिकारी को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में जेई नवदीप कपूर और बिलिंग बाबू अंकित को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अभी आने वाले कुछ दिनों में अन्य लोगों पर गाज गिर सकती है।
दरअसल, सेक्टर-79 स्थित हिलसन सोसाइटी में बिजली चोरी की शिकायत मिलने के बाद मेरठ स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय से एक विजिलेंस की टीम ने छापे मारा था। इसमें खुलासा हुआ था कि अस्थायी कनेक्शन और अन्य अनियमितताओं से सोसाइटी में बिजली चोरी की जा रही थी। सोसाइटी के 150 फ्लैटों को रोशन किया जा रहा था। इसके लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगाया गया था। सोसाइटी में 750 किलोवाट के कनेक्शन भी जारी किए हैं, जबकि अस्थायी 50 किलोवाट का ही कनेक्शन दिया गया था। इससे विद्युत निगम को मासिक लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था।
---
प्रबंध निदेशक कार्यालय का आदेश प्राप्त हो गया है। अधिशासी अभियंता प्रथम व डिवीजन में तैनात लेखाधिकारी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है। - जेबी सिंह, मुख्य अभियंता नोएडा
विज्ञापन
----
अधिशासी अभियंता और लेखाधिकारी को भी निलंबित किया गया है। पूर्व में जेई और बिलिंग बाबू को निलंबित किया जा चुका है। निगम में लापरवाही, अनियमितता व भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। - अरविंद मलप्पा बंगारी, प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत निगम