फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exciting competitions took place on the second day of CBSE National Shooting Competition

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Fri, 12 Sep 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Exciting competitions took place on the second day of CBSE National Shooting Competition
अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में निशानेबाजों ने साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को निशानेबाजों के बीच अंक हासिल करने के लिए रोमांच दिखाई दिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में देश के साथ विदेशी निशानेबाजों ने निशाना लगाया।



विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन अंडर-19 एयर राइफल में ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की परी अग्रवाल ने 396 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर की रिदा सौद असलम ने 389 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ की शीर्ष भावनानी ने 391 अंक हासिल किए। अंडर-17 एयर राइफल में मनस्थली स्कूल के अरमान चौधरी ने 392 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलुरू ईस्ट के आर्या शुक्ला ने 397 अंक प्राप्त किए। अंडर-14 एयर राइफल में सनबीम अकादमी की अनुष्का यादव ने 390 अंक, श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल आगरा के विवान एएसजे ने 390 अंक, डीएवी पब्लिक स्कूल की तन्नु वर्मा ने 397 अंक, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल पुणे की नीलेश पंवार ने 395 अंक हासिल किए। स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन


एजुकेशन सीरीज पर कार्यशाला

नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए स्कूल में एजुकेशन सीरीज विषय पर एथलीट प्रदर्शन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल खेल के मैदान तक सीमित न रखते हुए, उन्हें वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed