{"_id":"646a6d9c3e41d512860a6374","slug":"exam-started-one-and-a-half-hour-late-students-standing-in-44-degree-temperature-noida-news-c-1-noi1096-553276-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूईटी : डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, 44 डिग्री तापमान में खड़े रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूईटी : डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, 44 डिग्री तापमान में खड़े रहे छात्र
विज्ञापन

- तकनीकी खामी के चलते दूसरी शिफ्ट की परीक्षा ही एक घंटे देरी से छूटने पर बनी समस्या
- पीने के पानी तक की भी नहीं थी व्यवस्था, दूर-दराज से आए छात्र हुए हुए नाराज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की सेक्टर-62 आय आन डिजिटल जोन में दूसरी शिफ्ट की परीक्षा तकनीकी दिक्कतों के चलते एक घंटे से भी ज्यादा देरी से छूटी। इस वजह से तीसरी शिफ्ट के छात्र डेढ़ घंटे तक 44 डिग्री तापमान में खड़े रहे। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश मिला। इस दौरान छात्रों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। केंद्र पर 300 से 400 किलोमीटर दूर से आए छात्रों में इसे लेकर नाराजगी दिखी। केंद्र प्रबंधक की ओर से भी छात्रों को परीक्षा देरी से शुरू होने पर कोई उत्तर नहीं दिया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्रों पर भी इसी तरह के हालात रहे।
सीयूईटी की परीक्षा के पहले दिन ही छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-62 के परीक्षा केंद्र पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के विभिन्न जिलों से छात्र पहुंचे थे। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और तीसरी शिफ्ट में साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होनी थी। तीनों शिफ्टों में करीब 1500 से ज्यादा छात्र परीक्षा देने पहुंचे। तकनीकी दिक्कतों की वजह से दूरी शिफ्ट की परीक्षा देर से शुरू हुई और देरी से ही छूटी। इस वजह से तीसरी शिफ्ट में परीक्षा देने आए छात्र डेढ़ घंटे तक धूप में ही खड़े रहने को मजबूर रहे। उसके बाद प्रवेश पर परीक्षा करीब दो घंटे देरी से शुरू हो सकी। जबकि इन छात्रों को तीन बजे ही अंदर जाना था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रों ने किया विरोध, तब चस्पा किया नोटिस
जब निर्धारित समय पर प्रवेश नहीं मिला तो छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया। छात्रों के पूछने पर गेट पर खड़े गार्ड की तरफ से भी कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। लगातार हो रहे विरोध के बाद करीब साढ़े तीन बजे से प्रबंधन की तरफ से पौने चार बजे परीक्षा शुरू होने की सूचना चस्पा की गई। छात्रों ने बताया कि पिछली बार भी सीयूईटी की परीक्षा में तकनीकी खामियों की वजह से इस तरह की दिक्कत आई थी। कई बार पेपर रद् भी किया गया था। इसके बाद भी इन कमियों को ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रों ने बताया:
दूसरी पाली में डेढ़ घंटे देर से परीक्षा शुरू हुई। जब परीक्षा देर से शुरू होने का कारण पूछा गया तो कोई उत्तर नहीं मिला। यहां पर छांव में खड़े होने तक की व्यवस्था नहीं थी।
यश, बवाना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गर्मी में सेंटर के बाहर खड़े-खड़े परेशान हो गए। पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। साढ़े तीन बजे तक तो दूसरी पाली के छात्र ही बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में हमें अंदर नहीं जाने दिया।
निखिल, हरियाणा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मैं अपने भाई को फर्रुखाबाद लेकर यहां परीक्षा दिलाने आया हूं। तीसरी शिफ्ट की परीक्षा शुरू होने में करीब दो घंटे देर हो गई। पिछली बार भी सीयूईटी की परीक्षा में यह दिक्कत हुई थी।
एकांश कुशवाह, फर्रुखाबाद