फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ex-serviceman shot inside his house in airport land compensation dispute

एयरपोर्ट भूमि मुआवजे के विवाद में पूर्व सैनिक को घर में घुसकर मारी गोली

Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman shot inside his house in airport land compensation dispute
जेवर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती घायल श्याम सिंह निर्मल। - फोटो : Grnoida
जेवर। कस्बे के मंगरौली रोड पर रविवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने एक पूर्व सैनिक को घर में घुसकर दो गोलियां मार दी। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि पूर्व सैनिक को नोएडा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिला है। इसे लेकर उसका पूर्व पत्नी से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी मामले में पहली पत्नी के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से नगला छीतर निवासी श्याम सिंह निर्मल कस्बे के मंगरोली रोड पर रहते हैं। शाम लगभग सात बजे वह घर पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग उनके घर पहुंचे और श्याम सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली सिर व दूसरी दायें हाथ के कंधे के नीचे लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने सिर में गोली फंसे होने के कारण नोएडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

1992 में हुआ था पूर्व पहली पत्नी से तलाक
श्याम सिंह निर्मल सेना में थे। 1990 में सेवानिवृत्त होने के बाद 1992 में पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी में नौकरी कर ली। वर्ष 2018 में वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद जेवर में मंगरौली रोड पर रह रहे हैं। वह भ्रष्टाचार निवारण समिति में भी काम कर रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत 6 गांवों की जमीन में श्याम सिंह की जमीन का भी अधिग्रहण हुआ है। बताया गया है कि इसी जमीन के मुआवजे को लेकर ही पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने बोला था हमला
6 मार्च 2019 को श्याम सिंह निर्मल अपने भाई के साथ घर पर बैठे थे तभी दो बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे। उस समय आरोप था कि दोनों बदमाशों ने पहले श्याम सिंह निर्मल के पैर छुए और बाद में गोलियां चला दीं। इससे वह घायल हो गए थे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि प्राथमिक जांच में पिता-पुत्र के बीच विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed