{"_id":"6536d0017c0797ad3d0b52a8","slug":"ewars-praveen-again-did-wonders-made-a-golden-jump-in-para-asian-games-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19762-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida: जेवर के प्रवीण ने फिर किया कमाल, पैरा एशियाई खेलों में लगाई स्वर्णिम छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जेवर के प्रवीण ने फिर किया कमाल, पैरा एशियाई खेलों में लगाई स्वर्णिम छलांग
Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
सार
हांगझोऊ से फोन पर हुई बातचीत में प्रवीण कुमार ने कहा कि एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने के बाद 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए जी जान लड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन में हांगझोऊ में जारी चौथे पैरा एशियाई खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 में जेवर के गोविंदगढ़ गांव निवासी प्रवीण कुमार ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। प्रवीण ने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को पछाड़ कर स्वर्ण हासिल किया। इससे पहले प्रवीण विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2.01 मीटर की छलांग लगाते हुए 2024 के पेरिस पैरालंपिक का टिकट पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से की बातचीत
हांगझोऊ से प्रवीण कुमार के कोच सतपाल सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि 22 अक्तूबर से शुरू हुए पैरा एशियाई खेलो में सोमवार को प्रवीण ने 2.02 मीटर की छलांग लगाई। प्रतियेागिता में उजबेकिस्तान के खिलाड़ी ने 2 मीटर के साथ सिल्वर हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं भारत के ही उन्नी रामू ने 1.95 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पद हासिल किया है। विश्व पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक के साथ ही प्रवीण कुमार ने पेरिस 2024 में खेलने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन सोमवार को एशियाई पैरा खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन के दम पर प्रवीण कुमार के पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड लाने की उम्मीद और बढ़ गई है। प्रवीण इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
2024 पैरालंपिक में स्वर्ण हासिल करने का लक्ष्य : प्रवीण
हांगझोऊ से फोन पर हुई बातचीत में प्रवीण कुमार ने कहा कि एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने के बाद 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए जी जान लड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। जिसका लाभ उन्हें एशियाई खेलो में भी मिला। उन्होंने कहा कि देश लौटने के बाद वह 2024 पैरालंपिक की तैयारी में जुट जाएंगे।
टोक्यो पैरालंपिक में सबसे युवा पदक विजेता बने थे प्रवीण
वर्ष 2021 में प्रवीण ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत हासिल किया था। तब उन्होंने 2.07 मीटर की छलांग लगाते हुए एशियाई रिकाॅर्ड बनाया था। तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। वह पैरालांपिक के सबसे युवा पदक विजेता बने थे।