फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   EVs will get energy, 13 battery swapping centers will be built

Noida News: ईवी को मिलेगी ऊर्जा, बनेंगे 13 बैटरी स्वैपिंग सेंटर

Tue, 28 Apr 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
EVs will get energy, 13 battery swapping centers will be built
एक रुपये प्रति किमी के खर्च पर दो और तीन पहिया ईवी को मिलेंगी चार्ज बैटरी, प्राधिकरण ने एमओयू साइन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण बैटरी स्वैपिंग सेंटर शुरू कराएगा। पहले चरण में दो और तीन पहिया वाहनों के लिए 13 सेंटर खुलेंगे। इन सेंटर के संचालन के लिए प्राधिकरण ने मंगलवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचीपीसीएल) के साथ एमओयू साइन किया। प्राधिकरण ने बताया कि एजेंसी को यह सेंटर एक महीने में चालू करने होंगे। इन सेंटर से प्राधिकरण को राजस्व एक रुपया प्रति किलोवॉट मिलेगा।
प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सेंटर पर मिलने वाली बैटरी 90 प्रतिशत चार्ज होगी। इससे 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी एक बार में वाहन तय कर सकेंगे। बदले में वाहन चालकों का करीब एक रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। परियोजना से शहर में बढ़ते प्रदूषण का स्तर कम करने में सहायता मिलेगी। इसके बाद कंपनी से वार्ता चल रही है कि वह चार पहिया वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग या चार्जिंग स्टेशन बनाने की कार्ययोजना प्राधिकरण में प्रस्तुत करे।
विज्ञापन

यहां बनेंगे बैटरी स्वैपिंग सेंटर

सेक्टर-6, सेक्टर-29 में गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास, सेक्टर-25ए में मोदी मॉल के पास, सेक्टर-24 में ईएसआईसी अस्पताल के सामने, सेक्टर-63 में इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन व हल्दीराम के पास, सेक्टर-58 में सस्ता सुंदर के पास, सेक्टर-61 में शॉप्रिक्स मॉल के पास, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में लक्ष्मी वीडियो स्टूडियो के पास, सेक्टर-16 में ए ब्लॉक, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed