{"_id":"5daf5c7a8ebc3e93c1261dcf","slug":"evm-machine-kept-under-high-security-mewat-news-noi4689058110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के घेरे में तीनों विधानसभाओं की ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के घेरे में तीनों विधानसभाओं की ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में सोमवार को हुए विधानसभा चुनावों के बाद तीनों विधानसभा सीटों की ईवीएम नूंह शहर के यासीन मेव डिग्री कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई है। यहां कॉलेज के अंदर अर्धसैनिक बलों के 90 से ज्यादा जवान 24 घंटे पूरी तरह से मुस्तैद खड़े हुए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ईवीएम की सुरक्षा से जुड़ी पल पल की खबर ले रहे हैं। वहीं तीनों विधानसभा सीटों के रिटर्निंग अधिकारी भी कॉलेज का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा तीनों विधानसभाओं की ईवीएम के लिए अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। किसी भी प्रकार के शरारती तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 21 अक्तूबर की देर शाम चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम यासीन मेव डिग्री कॉलेज में लाने के बाद से यहां की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कॉलेज के बाहर पुलिस लाइन में सुरक्षाबलों की 8 टुकड़ियां तैनात की गई हैं जो मतदान खत्म होने के बाद ही यहां से हटेंगी।
तीन सुरक्षा टुकड़ियों के घेरे में ईवीएम
ईवीएम की निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम को तीन सुरक्षा टूकड़ियों के घेरे में रखा गया है। स्ट्रांग रूम में पहले एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बाहर आईआरबी व हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं। कॉलेज के मुख्य द्वारा पर बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। वहीं कमरों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी चौबीस घंटे चौकसी कर रहे हैं।
अलग-अलग रखी गई है ईवीएम
नूंह, पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका की ईवीएम को अलग अलग कमरों में रखा गया है। जहां पर तीनों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी भी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
तीन काउंटिंग हॉल के लिए 7 अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
तीनों मतगणना केंद्रों के अंदर व बाहर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ व मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। कालेज के मुख्य हॉल में नूंह विधानसभा के मतगणना केंद्र के कानून, व्यवस्था के ओवर आल इंचार्ज रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत होंगे। जबकि तहसीलदार रोशन लाल इसी मतगणना केंद्र के अंदर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे तथा अख्तर हुसैन नायब तहसीलदार इस मतगणना केंद्र के बाहरी सर्कल के लिए कानून, व्यवस्था के ड्यूटी मजिस्ट्रेट होगे। 80-फिरोजपुर-झिरका विधानसभा की मतगणना वाईएमडी कॉलेज के लाइब्रेरी हाल प्रथम मंजिल में होगी इस मतगणना केंद्र के कानून, व्यवस्था के ओवर आल इंचार्ज रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह होंगे। मतगणना केंद्र के अंदर की ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिनगवां उपमा को बनाया गया है तथा अशोक कुमार नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका को इस मतगणना केंद्र के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। 81-पुन्हाना विधानसभा के मतगणना केंद्र के कानून, व्यवस्था के ओवर आल इन्चार्ज रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पुन्हाना जितेंद्र गर्ग होंगे। जबकि संजीव नागर तहसीलदार पुन्हाना इस केंद्र के अंदर कानून, व्यवस्था के ड्यूटी मजिस्ट्रेट होगे तथा कंवर लाल नायब तहसीलदार पुन्हाना को इस केंद्र के बाहरी सर्कल के लिए कानून ,व्यवस्था के ड्यूटी मजिस्ट्रेट होगे। यासीन मेव डिग्री कालेज के मुख्य द्वार पर कानून, व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना के दिन मतगणना कार्य पूरा होने तक जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलबीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। मतगणना केंद्र पर इनके साथ पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
धारा 144 लागू ऱ्
विधानसभा चुनाव की कल 24 अक्तूबर को होने वाली मतगणना प्रक्त्रिस्या को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के उदेश्य से नियमावली 1973 के तहत मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के निर्देश जारी कर दिए है।
कल होगी मतगणना
कल सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों, नेताओं व उनके समर्थकों को कॉलेज परिसर में सुबह छह बजे से प्रवेश करने की इजाजत दी गई है। बिना पास वाले किसी भी अज्ञात व्यक्ति के मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश पर पाबंदी है। कॉलेज परिसर के बाहर दो सौ मीटर के एरिया को सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद किया गया है। किसी भी प्रकार के भारी वाहनों पर भी आज सुबह से शहर के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पहला रुझान सुबह 9 बजे से आने की उम्मीद है।
लोगों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार
परिणाम चाहे किसी के पक्ष या विपक्ष में आए लेकिन फिलहाल शहर बाजार, गांव की चौपाल हर जगह पर प्रत्याशियों की हार जीत के गणित लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को चुनावों के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।
क्या कहते हैं अधिकारी
उपायुक्त पंकज कुमार व नूंह के एसडीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध यासीन मेव डिग्री कॉलेज में किए गए हैं। कल मतगणना का कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी लोग अपना सहयोग करें। चुनावों की भांति मतगणना के कार्य को भी शांति से पूरा कराएं।
फोटो ऱ् कॉलेज के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।
ऱ् किसी भी प्रकार की आगजनी से निपटने के लिए लाई गई फायर बिग्रेड की गाड़ी।