फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every time the voters of Noida are laggy, this time hope for the top

हर बार फिसड्डी रहे हैं नोएडा के मतदाता, इस बार अव्वल की उम्मीद

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Every time the voters of Noida are laggy, this time hope for the top
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। नोएडा विधानसभा सीट के मतदाता हर बार मतदान करने में फिसड्डी साबित होते है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में नोएडा का मतदान प्रतिशत मात्र 48 प्रतिशत रहा था, जबकि जेवर और दादरी में दो से तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ था। ऐसे इस बार जिला प्रशासन को नोएडा के मतदाताओं से अव्वल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव-2022 में 90 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए प्रशासन एक माह से मतदाताओं को जागरूक कर रहा है, लेकिन दो विधानसभा चुनावों के आंकड़ों को देखें तो यह लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती साबित होगा। वर्ष 2012 में कुल 55.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, तब नोएडा में मात्र 48.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। दादरी में मतदान प्रतिशत 60 से नीचे रहा था। केवल जेवर में 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। वहीं, वर्ष 2017 के चुनाव में नोएडा का मतदान प्रतिशत बढ़ने की जगह और भी कम हो गया था। नोएडा में 48.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि, दादरी में दो प्रतिशत और जेवर में तीन प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था।
विज्ञापन

दस साल में छह लाख से अधिक हो गए मतदाता
विधानसभा चुनाव 2012 में मतदाताओं की संख्या 10.58 लाख थी, जबकि वर्ष 2017 में 12.86 लाख मतदाता थे। इस बार 16.69 लाख मतदाता हैं। दस साल में तीनों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या छह लाख से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed