फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after two days, 280 schools did not release the criteria.

नर्सरी दाखिला : दो दिन बाद भी 280 स्कूलों ने जारी नहीं किए मानदंड

Sat, 25 Nov 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Even after two days, 280 schools did not release the criteria.
-रद्द होगी दाखिला प्रक्रिया, दाखिला कराने में मददगार साबित हो रहा एप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली क्लास में आवेदन प्रक्रिया की दौड़ शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं। इस बीच 1700 से ज्यादा स्कूलों में से 280 स्कूल ऐसे है, जिन्होंने अब तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर मानदंड जारी नहीं किए हैं। निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को शुक्रवार तक का समय दिया गया था। इसके बावजूद कुछ स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने इस निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया है। स्कूलों पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि इनकी नर्सरी दाखिला प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी।



-----

मददगार साबित हुआ ऐप
नर्सरी दाखिले के लिए कुछ स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन करने का क्लिप दिया गया है। ऐसे में अभिभावकों के लिए स्कूल का एप काफी मददगार साबित हो रहा है। इससे अभिभावक घर पर बैठे एक साथ कई स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं। इससे दाखिला होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, शनिवार और रविवार को कई स्कूल बंद है। अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। एक अभिभावक ने बताया कि एप की मदद से सारी जानकारी एक क्लिक पर फोन की स्क्रीन पर उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन




----


मानदंड जारी न करने वाले स्कूलों की लिस्ट
क्षेत्र कुल स्कूल मानदंड जारी करने वाल स्कूल मानदंड जारी न करने वाले स्कूल



उत्तरी दिल्ली - 735 606 129



दक्षिण दिल्ली - 518 423 95



पूर्व दिल्ली - 143 129 14

पश्चिम दिल्ली- 295 254 41



नई दिल्ली- 14 14 -



सेंट्रल दिल्ली- 26 25 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed