फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after paying one crore, possession of flat was not given, case

एक करोड़ चुकाने के बाद भी नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा, केस

Sun, 26 Sep 2021 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Even after paying one crore, possession of flat was not given, case
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने फ्लैट पर कब्जा नहीं देने के मामले में थ्री सी बिल्डर व इंवेस्टर क्लीनिक के निदेशकों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इस पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने बाद छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित देवश्री सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2014 में नोएडा के सेक्टर-127 स्थित थ्री सी बिल्डर के लोटस इसले प्रोजेक्ट में 1950 वर्ग फुट का फ्लैट बुक कराया था। फ्लैट की बुकिंग इंवेस्टर क्लीनिक के माध्यम से हुई थी। बुकिंग के समय कहा गया था कि 42 माह में फ्लैट पर कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लैट बुक कराने के एवज में निवेशक ने कुल एक करोड़ तीन लाख रुपये बिल्डर को दिए। देवश्री के पति विजय ने बताया कि छह वर्ष बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस पर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर थ्री सी के निदेशक नवीन कुमार, निर्मल सिंह, नीरज सिन्हा, रवि शंकर, तपन, राजीव, मनोज पोपली, दीपक खुराना, परमेंद्र साहिल, राजेश श्रीकांत, आंचल रैना, अखिल अग्रवाल, सुरप्रीत सिंह सूरी, सौरभ शर्मा, विद्युत भारद्वाज, बृजेश भनोट, संदीप आहूजा, इंवेस्टर क्लीनिक के हनी कात्याल, सनी कात्याल, नरेंद्र मुतनैजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मनमानी, दुर्व्यवहार और समस्याओं पर किया प्रदर्शन
सिविटेक स्टेडिया सेक्टर-79 के निवासियों ने बिल्डर की मनमानी, दुर्व्यवहार और विभिन्न समस्याओं के प्रति उदासीनता के खिलाफ रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सोसाइटी मार्केटिंग ऑफिस के सामने लोग एकत्र प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समस्याओं के प्रति गोल्फ ग्रीन सुपर स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर को कई बार बता चुके हैं। इसके बावजूद बिल्डर समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि दो साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज तक फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। पार्किंग, बिजली कनेक्शन के 52 हजार रुपये नहीं लौटाए गए, निकास द्वार नहीं खोलने से परेशानी हो रही है। वहीं, आए दिन लिफ्ट खराब हो रही है। सोसाइटी में जगह-जगह प्लास्टर गिरने से हादसे का डर बना रहता है। रखरखाव भी निम्न स्तर का है। अन्य और कई समस्याएं हैं, जिनसे निवासियों को परेशानी होती है। इन पर ध्यान न देकर बिल्डर कंपनी बचे हुए फ्लैटों को बेचने में लगी रहती है। फ्लैट लेते समय बिल्डर द्वारा सबसे पहले बिजली कनेक्शन के नाम पर 52 हजार रुपये जमा कराए थे। अब सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लग गए हैं, लेकिन 52 हजार रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। इससे निवासियों में रोष है।

बिल्डर की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी के खरीदारों ने रविवार को बिल्डर की बुद्धि-शुद्धि के लिए सेंट्रल पार्क में हवन किया। इसमें वरिष्ठ नागरिक, युवा और महिलाओं ने भाग लिया। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी समस्याओं की भरमार है। सबसे बड़ी समस्या फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होना है। कई बार बिल्डर से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक समस्याओं का निदान नहीं किया गया है। इसके विरोध और बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed