{"_id":"69b96befc83c4e73130aa43f","slug":"evaluation-of-board-copies-will-start-from-today-in-the-district-noida-news-c-23-1-lko1064-90199-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में आज से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में आज से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्याकंन बुधवार से दो केंद्रों पर शुरू होगा। सेक्टर 12 स्थित जीजीआईसी में इंटर और बादलपुर स्थित जीजीआईसी में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए 700 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गईं हैं।
जारी निर्देशों के मुताबिक, एक शिक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपी ही जांच सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का काम 25 दिनों में पूरा होगा। मूल्यांकन अवधि के दौरान हाईस्कूल के परीक्षकों को अधिकतम 700 से ज्यादा काॉपियां जांचने के लिए नहीं दी जाएंगी। वहीं, इंटरमीडिएट के परीक्षक 600 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं नहीं जांच पाएंगे। वहीं, कला विषय के परीक्षक मूल्यांकन अवधि में ज्यादा से ज्यादा 800 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही कर सकेंगे।