फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   EV sales boom after 100% tax exemption

Noida News: टैक्स में शत प्रतिशत छूट के बाद ईवी की बिक्री में उछाल

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
EV sales boom after 100% tax exemption
टैक्स में शत प्रतिशत छूट के बाद ईवी की बिक्री में उछाल
विज्ञापन

- 14 अक्तूबर से अब तक पंजीकृत हुए 2604 ईलेक्ट्रिक वाहन

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से शत प्रतिशत पंजीकरण शुल्क व रोड टैक्स माफ करने के बाद जिले में इलेक्टि्रक वाहनों को पसंद करने वालों की संख्या में उछाल आया है। दो मार्च 2023 को इस छूट की घोषणा सरकार द्वारा की गई जिसके बाद तब से अब तक पिछले दो माह में रिकॉर्ड 1752 वाहन पंजीकृत हुए हैं। हालांकि इस छूट के तहत 14 अक्तूबर 2022 से पंजीकृत हुए 2604 वाहनों को लाभ मिलना है।
लाभ के अंतर्गत आने वाले वाहनों की कुल संख्या 2604 है। वहीं यह सुविधा अभी 13 अक्तूबर 2025 तक जारी रहेगी। शोरूम संचालकों ने भी सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। इसकी बिक्री के साथ-साथ इसके बारे में जानकारी लेने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यानी लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ज्यादा बढ़ा है। सागर टाटा मोटर्स के जीएम वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि डीजल पेट्रोल वाहन लेने आने वाले लोग भी ईवी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं महिंद्रा के जीएम संतोख सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा टैक्स माफ करने के बाद ईवी को लोग भविष्य के तौर पर देख रहे हैं। उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखेगा। इस वजह से सरकार द्वारा इस स्कीम को लाया गया है।
विज्ञापन


-----



इस प्रकार मिलती है छूट



सरकार के फैसले के बाद 50 हजार से अधिक की ईवी मोटर बाइक खरीदने पर लोगों को दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। बाइक पर दस हजार व कार खरीदने पर एक- दो लाख से अधिक की बचत होगी। 10 लाख से अधिक वाले वाहनों पर दस प्रतिशत व दस लाख से कम वाले वाहनों, जिसमें एसी पर 8 व नॉन ऐसी पर 7 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर 20 लाख का ईवी वाहन कोई खरीदता है तो उसे दो लाख रुपये रोड टैक्स की छूट मिलेगी। इसके साथ ही 300 से 500 रुपये तक रजिस्ट्रेशन शुल्क भी माफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

इस वर्ष सबसे अधिक पंजीकरण

इस वर्ष बीते चार माह में ही रिकॉर्ड पंजीकरण हुआ है। इस वर्ष में कुल पंजीकृत हुए ईवी की संख्या 2004 है जबकि पिछले वर्ष चार माह में कुल 814 वाहन की पंजीकृत हुए थे। वहीं पिछले वर्ष जिले में 5716 वाहन तो 2021 में 1853 वाहन पंजीकृत हुए थे। इस वर्ष आंकड़ा 10 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं इनमें दो पहिया ईवी की बिक्री सबसे ज्यादा है। क्योंकि कम कीमत के होने के साथ-साथ यह बेट्री स्वेपिंग कर 50 से 60 किमी तक चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed