फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   establishing university in mewat will do development

मेवात में विश्वविद्यालय बनाने से होगा समुचित विकास

Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
establishing university in mewat will do development
मेवात में विश्वविद्यालय बनाने से होगा समुचित विकास
विज्ञापन

नगीना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न केवल मेवात क्षेत्र के लोगों को पाकिस्तान जाने से रोका था बल्कि उन्हें संपूर्ण सुरक्षा और विकास का वादा किया था। लेकिन अभी तक यहां विश्वविद्यालय नहीं बना है। यह बातें शनिवार को शिक्षाविद अब्दुल वहाब ने बड़कली चौक पर ‘गांधी धारा-भारत न्यारा प्यारा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान व चौधरी मौजी खान को श्रद्धांजलि दी गई। अब्दुल वहाब ने कहा कि गालिब मौजी खान फाउंडेशन लंबे वक्त से गांधी मेवात दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। इससे न केवल गांधी के विचारों का फैलाव हो रहा है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा भी मजबूत हो रहा है। विशिष्ट अतिथि मौलाना साबिर कासमी ने कहा कि गांधीजी एक सोच का नाम है। यह सोच प्रत्येक हिंदुस्तानी के दिल और दिमाग में कायम है। घासेड़ा गांव में गांधीजी ने आकर मेवातियों को नई पहचान दिलाई थी। समाजसेवी मुबारिक अटेरना ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोडा गांव में कट देने, उपमंडल व नूंह-अलवर हाइवे को फोरलेन करने के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। वहीं उर्दू भाषा उत्थान के लिए मौलाना साबिर कासमी, बेटियों की शिक्षा पर सामियान व कोरोना योद्धा मुबारिक अटेरना आदि को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अलीम नंबरदार, पूर्व सरपंच सब्बीर, सैफ अटेरना, अकतर जलालपुर, इशाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed