फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Espionage scandal: BJP's protest against Sisodia

जासूसी कांड : सिसोदिया के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 23 Feb 2023 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Espionage scandal: BJP's protest against Sisodia
इस्तीफे की मांग को लेकर सांसद, विधायक, पार्षद सहित कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के कथित जासूसी कांड को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। आम आदमी पार्टी मुख्यालय के सामने भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ कई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान सचदेवा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जासूसी कांड को हर गली-मोहल्ले तक पहुंचाएं, ताकि दिल्ली की जनता को भ्रष्ट सरकार की जानकारी हो सके।
सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार जासूसी कांड में घिर गई है। सिसोदिया पर गृह मंत्रालय ने सीबीआई को केस चलाने की अनुमति दी है जो भाजपा की जीत है। जब तक सिसोदिया गिरफ्तार नहीं हो जाते भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ एक जासूसी कांड ही नहीं है, बल्कि देश के लिए गंभीर और चिंताजनक विषय है, क्योंकि इससे देश को खतरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सिसोदिया को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जिस तरह की जासूसी की गई है उससे अब इस बात का डर है कि किसी का भी फोन टैप किया जा सकता है। देश की राजधानी है और यहां देश को सुरक्षा देने वाले भी रहते हैं। केजरीवाल बताएं कि वे फोन टैप क्यों करवा रहे थे।
विज्ञापन



केजरीवाल सरकार ने आठ साल में सिर्फ घोटाला किया : प्रवेश
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने आठ वर्षों में सिर्फ घोटाला किया है और उनकी एक-एक परतें खुलती जा रही है। केजरीवाल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं की ही जासूसी नहीं करवाई, बल्कि मीडिया हाऊस तक को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीक्रेट एजेंसी चला रहे केजरीवाल : गोयल

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि अगर दिल्ली की जनता इतनी भारी संख्या में सड़कों पर है तो इसका साफ मतलब है कि दिल्ली में सभी अपने आप को केजरीवाल सरकार के जासूसी कांड से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार चलाने की जगह मुख्यमंत्री सीक्रेट एजेंसी चला रहे हैं। आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed