फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ESIC patients will not have to go to Faridabad for dialysis

Noida News: ईएसआईसी के मरीजों को डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा फरीदाबाद

Wed, 25 Jun 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
ESIC patients will not have to go to Faridabad for dialysis
डायलिसिस यूनिट शुरू करने की कवायद, हर महीने करीब 200 मरीजों को डायलिसिस के लिए किया जाता है रेफर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। किडनी के मरीजों को अब डायलिसिस कराने फरीदाबाद ईएसआईसी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ही यह सुविधा मिलेगी। यहां डायलिसिस यूनिट शुरू करने की कवायद की जा रही है। अस्पताल ने इसके लिए संविदा पर डॉक्टर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने डॉक्टरों का इंटरव्यू होगा।
रोज छह से सात मरीज भेजे जाते हैं फरीदाबाद
प्रबंधक के अनुसार, हर दिन 6 से 7 मरीजों को डायलिसिस के लिए फरीदाबाद ईएसआईसी रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। रेफर के दौरान भी मरीज को कई जगह से पेपर पर हस्ताक्षर कराने होते हैं, तब फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन

एक मरीज को एक हफ्ते में एक से दो बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है तो उससे काफी चक्कर लगाने पड़े हैं। नए सत्र में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने जा रहा है। यहां पर 50 सीट पर एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। इसलिए अगर डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी तो मरीजों के साथ-साथ छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ा
मरीज रेफर
मार्च- 188
अप्रैल- 202
मई - 192

------------------
वर्जन
जल्द ही डॉक्टर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू होंगे। जब तक डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं, तब तक मरीजाें को रेफर किया जा रहा है। हर महीने करीब 200 मरीज को डायलिसिस के लिए रेफर किया जा रहा है।
-डॉ. हरनाम कौर, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed