फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entered the Supernova Society, beat up the student, broke his nose

सुपरनोवा सोसाइटी में घुसकर छात्र को पीटा, नाक तोड़ी

Thu, 01 Sep 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Entered the Supernova Society, beat up the student, broke his nose
नोएडा। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में घुसकर बुधवार दोपहर कार सवार पांच युवकों ने आगरा निवासी छात्र की पिटाई कर दी। इससे छात्र की नाक टूट गई। छात्र के दोस्त ने लोगों की मदद से उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात सोसाइटी के सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एमिटी विश्वविद्यालय में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र रचित जैन बुधवार को कार में सोसाइटी की तरफ आ रहा था। सोसाइटी के पास पांच युवकों ने बीच सड़क बलेनो कार खड़ी कर रखी थी। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी युवकों ने कार नहीं हटाई तो रचित साइड से कार निकालकर सोसाइटी आ गया। इसके बाद कार सवार पांचों युवक भी खुद को रचित का साथी बताकर सोसाइटी में घुस गए। नार्थ टावर के पास कार रुकते ही आरोपियों ने रचित की पिटाई कर दी। इससे रचित की नाक टूट गई। दोस्त करन ने रचित को अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भी एमिटी के छात्र हैं। दोनों पक्षों में कार को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी दिल्ली व फरीदाबाद के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed