फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entered the house and killed the woman

घर में घुसकर महिला को मार डाला

Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and killed the woman
नोएडा। सेक्टर-12 में घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की आशंका जाहिर की है। साथ ही किसी करीबी के वारदात को अंजाम देने की बात कही है। भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या की वजह और समय का पता लग पाने की बात कही है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कल्पना पोरवाल (45) सेक्टर-12 में किराये के मकान में रहती थी। नवंबर में बेटी की शादी हो जाने के बाद वह अकेली रहती थी। पति राजीव पोरवाल से काफी समय पहले से अलग रहने लगी थी। वह सेक्टर-4 स्थित निजी कंपनी में काम करती थी। रविवार सुबह कल्पना के भाई सेक्टर-22 निवासी अंकित ने उसे फोन किया था। कई बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। रविवार शाम करीब 7:30 बजे अंकित बहन के घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला था। जैसे ही उसने पूरा दरवाजा खोला सामने रसोई के पास कल्पना का शव पड़ा दिखा था। कल्पना को सिर पर चोट का निशान था और आसपास काफी खून फैला हुआ था। अंकित ने तुरंत सेक्टर-24 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। एडीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक युवक कल्पना के घर की ओर जाता हुआ दिख रहा है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed