फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineering and hotel management studies are not valid through ODL and online.

Noida News: ओडीएल और ऑनलाइन से मान्य नहीं है इंजीनियरिंग और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई

Wed, 08 May 2024 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Engineering and hotel management studies are not valid through ODL and online.
I-इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एप्लाइड आर्ट एंड क्रॉफ्ट ने नए निर्देश जारी किए I
विज्ञापन

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIतकनीकी कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्र ध्यान दें। तकनीकी कॉलेजों में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एप्लाइड ऑर्ट एंड क्रॉफ्ट एंड डिजाइन पाठ्यक्रम की पढ़ाई ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल)से नहीं करवाई जा सकती है। इसलिए यदि कोई छात्र इन प्रोग्राम में ऑनलाइन या ओडीएल से पढ़ाई करता है तो उसकी डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं होगा। I

Iअखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार ने सभी राज्यों और तकनीकी कॉलेजों को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि एआईसीटीई के नियमों के तहत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, प्लानिंग, होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एप्लाइड ऑर्ट, क्रॉफ्ट व डिजाइन पाठ्यक्रमों के स्नातक, स्नातकोत्तर समेत डिप्लोमा प्रोग्राम को ऑनलाइन डिग्री और ओडीएल मोड से ऑफर नहीं किया जा सकता है। IIतकनीकी कॉलेजों के यह पाठ्यक्रम ऑनलाइन और ओडीएल में से किसी भी माध्यम से डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं होेंगे। हालांकि, IIतकनीकी कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, डाटा साइंस,साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉक चैन, IIलॉजिस्टिक्स, ट्रेवल और टूरिज्म पाठ्यक्रम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में पढ़ाई करवाई जा सकती है। इसके लिए तकनीकी कॉलेजों को एआईसीटीई से पहले मंजूरी लेनी होगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed