फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer girl committed suicide by jumping from PG

Noida News: मेरठ के ण्पी जी से कूदकर इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या

Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Engineer girl committed suicide by jumping from PG
पीजी से कूदकर इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-56 स्थित एक पीजी की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक इंजीनियर युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ निवासी 24 वर्षीया अवनि वर्मा सेक्टर-56 स्थित एक पीजी में रहती थीं। वह एक कंपनी में काम करती थीं। करीब डेढ़ महीने पहले उसके माता पिता नोएडा आए और अवनि को अपने साथ लेकर चले गए। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवनि अपने माता पिता को बगैर बताए नोएडा आ गईं। पीजी में उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। इसके बाद वह सीधे पांचवीं मंजिल पर जाकर नीचे कूद गईं। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed