छुट्टी पर आया था, दुनिया छोड़ गया: सुपरनोवा के 32वें माले से गिरकर इंजीनियर की मौत, प्रेमिका से हुई थी अनबन
अर्जुन बेंगलुरु स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। जो आठ दिनों की छुट्टी पर उत्तर भारत घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है, युवक ने प्रेमिका से अनबन होने के कारण यह कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग की होटल से संदिग्ध हालत में गिरकर आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। रविवार सुबह हुई घटना की सूचना मिलने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इंजीनियर की शिनाख्त केरल निवासी अर्जुन अलोसहियस (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
सेक्टर-126 थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में खुले होटल के 32वें फ्लोर से युवक के कूदने की सूचना मिली थी। युवक के कमरे में बेड के पास रखे टेबल से एक सादे कागज पर उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा मिला। टेबल पर रखे पर्स और फोन रखे थे।
शुरुआती जांच में पता चला युवक ने रविवार सुबह पांच बजे के करीब बिल्डिंग की 32वीं फ्लोर की बालकनी से छलांग लगा दी। अर्जुन नौ जून को होटल में आया था। रविवार को ही उसे कमरा खाली करना था। होटल को युवक ने अप्रैल के महीने में ही ऑनलाइन बुक कराया था।
अर्जुन बेंगलुरु स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता था। जो आठ दिनों की छुट्टी पर उत्तर भारत घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है, युवक ने प्रेमिका से अनबन होने के कारण यह कदम उठाया है। रविवार रात तक युवक के परिवार का कोई सदस्य नोएडा नहीं पहुंचा है। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मामले को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।