{"_id":"5fc7e2de8ebc3e9bf96c66ec","slug":"encroachment-campaign-in-tavdu-mewat-news-noi551712774","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
तावडू। नगर पालिका प्रशासन द्वारा एसडीएम के आदेश पर बुधवार को तावडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। पालिका प्रशासन और पुलिस बल का काफिला देख लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। नगर पालिका जे ई संजीव उप्पल का कहना है कि नगर में दुकानदारों की ओर से अस्थाई अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे। समय समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।