{"_id":"616c56abf2b17b1e8427151f","slug":"encounter-with-tool-gang-four-miscreants-got-shot-noida-news-noi610906958","type":"story","status":"publish","title_hn":"औजार गैंग से मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औजार गैंग से मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश। संवाद
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस को रविवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस और लोगों के लिए सिरदर्द बने औजार गैंग के चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार बदमाश मथुरा, राजस्थान और दिल्ली मेें भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल कार व अन्य सामान बरामद किया है। बदमाश यात्रियों को लिफ्ट देकर पेचकस व प्लास से वारकर लूटते थे। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि शहर में सक्रिय औजार गैंग के बदमाश किसी यात्री को लिफ्ट देकर लूटपाट करने के लिए घूम रहे हैं। बीटा-2 थाना पुलिस की टीम बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई। पुलिस ने चूहड़पुर अंडरपास के पास बदमाशों को घेर लिया। सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। इस बीच कार पेड़ से टकराने पर बदमाश उतरकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान रेवाड़ी के आनंद वर्मा, डिबाई के शिव कुमार वर्मा व दीपक वर्मा और ग्रेटर नोएडा मायचा के बबलू वर्मा के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस, नगदी, एटीएम, मोबाइल फोन, पेचकस, हथौड़ा, प्लास, स्विफ्ट डिजायर बरामद हुई। बदमाश बीटा-2, नॉलेज पार्क, सूरजपुर आदि थाना क्षेत्र में घटनाएं कर चुके हैं।
दिल्ली में साजिश रचकर एनसीआर में करते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के डीडीए फ्लैट में किराये पर रहकर साजिश रचते थे और रात में एनसीआर में वारदात करते थे। बदमाशों को चोरी आदि के वाहन ट्विंकल देता था। कार को आरोपी पार्किंग में खड़ा करते और तड़के पांच बजे वारदात के लिए निकल जाते थे। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली भाग जाते थे। इनका एक साथी हेमंत शर्मा भी वारदात में शामिल रहता है। पुलिस ने हेमंत व ट्विंकल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों पर कई मामले हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक, बदमाश इसी तरह की वारदात करने के बाद पकड़े जाने पर 2016 और 2018 में जेल जा चुके हैं। आरोपी दीपक व आनंद पर 17, शिवकुमार पर 12 और बबलू पर 8 केस दर्ज हैं।
ओएलएक्स पर कार खरीदता-बेचता है ट्विंकल
पुलिस के मुताबिक, ट्विंकल आरोपी दीपक की बहन का लड़का है। वह ओएलएक्स पर कारें खरीदता-बेचता है। बरामद कार ट्विंकल ने ही आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। आरोपी कार बदलकर वारदात करते हैं। आरोपी क्रूज शेवरेले और सेंट्रो आदि से भी वारदात कर चुके हैं। सीसीटीवी में पहचान से बचने के लिए कैप और मास्क लगाए रहते हैं। आनंद वर्मा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। आरोपी डेबिट-क्रेडिट कार्ड लूटने के बाद रुपये निकालकर हेमंत को देते थे। हेमंत कार्ड ब्लॉक होने से पहले मॉल आदि में खरीदारी करता था। इसके बाद सामान आपस में बांटे लेते थे।