{"_id":"690f9b7782c955002f020950","slug":"encounter-with-murderers-one-criminal-injured-na-news-c-30-gbd1013-757953-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्यारोपियों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्यारोपियों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल
विज्ञापन
मुरादनगर। मुरादनगर पुलिस ने तीन दिनों के अंतराल में दो युवकों की हत्या करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान एक हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने 27 नवंबर को अपने साथी मजदूर अनिल को नशीला पदार्थ देकर पहले बेहोश किया। उसके बाद ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने अनिल के दोनों हाथों की दसों अंगुलियां भी काटकर गंगनहर में फेंक दीं थीं। 30 नवंबर को अपने परिचित ट्रक क्लीनर की हत्या लूट करने के इरादे से की थी। बदमाशों से तमंचा और चाकू बरामद कर लिए गए हैं।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गंगनहर लोहे के पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने अपना नाम हरीश त्यागी (45) निवासी गोविंदपुरी थाना मोदीनगर बताया। भागने की फिराक में उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम संदीप कुमार (30) निवासी बृज बिहार कालोनी थाना मुरादनगर बताया।