{"_id":"671757563b32c96e4d024fbc","slug":"encounter-took-place-between-surajpur-kotwali-police-and-miscreants-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Encounter: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एटीएम को लूटने की थी प्लानिंग, CCTV में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Encounter: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एटीएम को लूटने की थी प्लानिंग, CCTV में कैद हुई करतूत
Tue, 22 Oct 2024 01:13 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:13 PM IST
सार
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उनकी यही करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजपुर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। ये बदमाश एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। सीसीटीवी में एटीएम तोड़ते हुए बदमाश कैद हो गए। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मैट्रो डिपो गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
जिस पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त द्वारा रुकने के बजाय भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई। गोली लगने की वजह से घायल हो गया।
विज्ञापन
बदमाश की पहचान सुनील पुत्र धनवीर निवासी ग्राम कठहरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रुप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल पल्सर, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश ने पूछताछ करने पर बताया कि 20 और 21 अक्टूबर की मध्य रात्रि में देवला में एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया था। बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन