फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employees accused of extorting money by giving wrong bills

कर्मचारियों पर गलत बिल थमाकर रुपये ऐंठने का आरोप

Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Employees accused of extorting money by giving wrong bills
Employees accused of extorting money by giving wrong bills
तावडू। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा गलत बिल थमाकर धनराशि कम करने के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये लेने का मामला सामने आया है। बिजली उपभोक्ताओं ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ रोष जताते हुए उपमंडल अभियंता को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खंड के गांव मोहम्मदपुर अहीर निवासी अर्जुन, नरेश कुमार, रवि कुमार, रविंदर, महेश कुमार, सूरज भान, पंकज, चरण सिंह, करतार और अवतार ने बताया कि उनके गांव में विभाग के जो कर्मचारी बिल निकाल कर दे रहे हैं, उसके एवज में 200 से लेकर 500 रुपये तक मांगते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि मशीन से बिल निकालते समय कर्मचारी गलत बिल निकालकर भारी भरकम बिल उन्हें थमा देते हैं, फिर उसी बिल को सही करने की एवज में गरीब उपभोक्ताओं से रकम ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन

नगर के बिजली विभाग कार्यालय में शुक्रवार को पहुंचे ग्रामीणों ने बिल बांटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिल 15 से 17 हजार रुपये तक का निकाला जा रहा है। वही बिल विभाग के कार्यालय में निकलवाया तो 11 से साढे़ ग्यारह हजार रुपये निकला। आरोप लगाते हुए कहा कि यह कर्मचारी अब तक दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों से हजारों रुपये ऐंठ चुके हैं। ग्रामीणों ने ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता देशदीप हंस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मशीन से बिल निकालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत उन्हें मिली है। इस बारे में कर्मचारियों को बुलाकर उनसे मामले की जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिक बिल भेजने पर दुकानदारों में आक्रोश
नगीना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को नगीना के 100 से अधिक दुकानदारों के बिजली बिल 10 हजार रुपये से ऊपर के भेजे गए हैं। जबकि, प्रत्येक माह उनके बिल 2 हजार के आसपास आते थे। दुकानदारों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया। दुकानदार आजम खान, अमरचंद, जवाहर लाल, मोनू गोयल, पप्पू, नसीम, वसीम ने बताया कि जब से हमारे मीटर लगे हैं, तब से अब तक इतना बिजली बिल नहीं आया। इसकी शिकायत बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को दी है। उन्होंने 10 अक्तूबर तक बिजली बिल सही करके दोबारा भेजने का आश्वासन दिया है। दुकानदार लालाराम ने बताया कि 13172 रुपये का बिल उनको थमाया गया है। दुकानदार वसीम को 19787 रुपये और आजम खान को 13386 रुपये का बिल भेजे गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed