फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emerald Court residents stopped work on Twin Towers

एमरॉल्ड कोर्ट निवासियों ने ट्विन टावर का रुकवाया काम

Sat, 02 Apr 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Emerald Court residents stopped work on Twin Towers
नोएडा। एमरॉल्ड कोर्ट निवासियों ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्विन टावर में चल रहे ड्राइव-वे तोड़ने का काम रुकवा दिया। अब रविवार को एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। निवासियों का आरोप है कि जेसीबी के तोड़फोड़ करने से फ्लैटों में कंपन की वजह से काम रुकवाया गया है। एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी निवासी गौरव मल्होत्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ड्राइव-वे तोड़ने का काम किया था। शुक्रवार को जैसे ही मशीनें उनके टावर के पास आई तो फ्लैटों में कंपन शुरू हो गया। शाम करीब तीन बजे ड्राइव वे का काम रुकवा दिया गया। एमरॉल्ड कोर्ट में रविवार को एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद ही काम शुरू होने दिया जाएगा। उधर, शुक्रवार को ट्विन टावर के पास पड़े मलबे को हटाने का भी एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्विन टावर के सामने का रास्ता खोला
नोएडा। ट्विन टावर के सामने वाली बंद किए गए रास्ते को खोल दिया गया है। आसपास की सोसाइटियों के निवासियों के कहने पर शुक्रवार को इसे खोला गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्विन टावर देखने के चक्कर में रास्ते पर कई वाहन आपस में टकरा गए थे। इसे देखते हुए टावरों के सामने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। मगर आसपास की सोसाइटियों के निवासियों ने इसका विरोध किया था। हालांकि यहां पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

‘पहले कराएं बीमा, फिर शुरू करें काम’
एमरॉल्ड कोर्ट निवासियों का प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण और एडिफिस एजेंसी के अधिकारियों से मिला। निवासियों ने कहा कि ट्विन टावर को गिराने का काम चल रहा है लेकिन अभी तक उनके फ्लैटों का बीमा नहीं किया गया है। निवासी राजेश कुमार राणा ने बताया कि एक माह पहले अधिकारियों के साथ वार्ता में जल्द ही फ्लैटों का बीमा कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के एओए अध्यक्ष से भी इस बाबत बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed