फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav stopped by security personnel at IGI Airport delhi went to Thailand after getting clearance from

'वांटेड': एल्विश यादव को IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका, नोएडा पुलिस की हरी झंडी के बाद गया थाइलैंड

Sun, 23 Jun 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Jun 2024 09:56 PM IST
सार

सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ नवंबर 2023 में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Elvish Yadav stopped by security personnel at IGI Airport delhi went to Thailand after getting clearance from
एल्विश यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपों में घिरे बिग बॉस विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव को शनिवार देर दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने नोएडा पुलिस का वांछित बताते हुए एल्विश यादव को थाइलैंड जाने की अनुमति नहीं दी। जब एल्विश यादव ने डीसीपी नोएडा से देर रात मोबाइल पर बात की और तब सुरक्षाकर्मियों ने उसे थाइलैंड जाने की अनुमति दी। एल्विश यादव फिलहाल सांपों के जहर सप्लाई के मामले में जमानत पर है।

विज्ञापन

सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ नवंबर 2023 में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से दर्ज कराई इस रिपोर्ट के बाद पांच सपेरों की मौके से ही गिरफ्तारी हो गई थी। इसके बाद एल्विश यादव को भी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एल्विश यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। शनिवार को वह थाइलैंड जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वह पहुंचा तो सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इस पर नोएडा के डीसीपी से जब एल्विश ने बात कराई तब बताया गया कि एल्विश इस समय जमानत पर बाहर है और नोएडा पुलिस से वांटेड नहीं है। इसके बाद एल्विश को थाईलैंड जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed