फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   elvish yadav rave party inside story who is agent rahul 20 ml poison recovered along with nine live snakes

एल्विश की विष पार्टी: नौ जिंदा सांप... 20 ML जहर, लाखों की थी कीमत; ग्राहक बनकर एजेंट राहुल से की थी बात

Fri, 03 Nov 2023 07:58 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 07:58 PM IST
सार

Elvish Yadav Rave Party: रेव पार्टी और सांप के जहर मामले में बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह पर केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पांच आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को नौ जिंदा सांप समेत 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ है।

विज्ञापन
elvish yadav rave party inside story who is agent rahul 20 ml poison recovered along with nine live snakes
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने के बाद से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एल्विश यादव समेत सभी आरोपियों पर रेव पार्टी आयोजित कराने व उसमें सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है। एल्विश यादव को दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के परिजन ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ सांप वाली पार्टी का खुलासा
सांसद मेनका गांधी द्वारा संचालित संस्था पीपुल्स फार एनिमल (पीएफए) में एनिमल वेलफेयर में आफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने बताया कि एक ग्राहक बनकर उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को फोन कर रेव पार्टी आयोजित कराने की बात की और सांप का बंदोबस्त करने में मदद मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद
उसने बदरपुर निवासी एजेंट राहुल का नंबर दिया था। जिससे बातचीत के बाद 11 सांप पार्टी में लाने का सौदा 21 हजार रुपये में तय हुआ। राहुल (32) के अपने अन्य साथियों टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के साथ बताए गए स्थान सेक्टर-51 के सेवरॉन बैंकट हॉल पहुंचते ही पीएफए, वन विभाग और पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास सं कुल नौ सांप व 20 मिलीलीटर जहर बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

एजेंट राहुल ने खोल दिया एल्विश का राज
पुलिस को दी शिकायत में पीएफए के आफिसर गौरव गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ पूर्व में भी वीडियो शूट कराते हैं। यही नहीं गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराते हैं। जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वेनम व नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। ये सारी जानकारी एजेंट राहुल से बातचीत के दौरान मिली है। 

राहुल से बात के बाद पुलिस को दी सूचना
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक व्यक्ति के माध्यम से आरोपी एल्विश यादव से पार्टी के लिए बात की थी। जिसके बाद उसने एजेंट राहुल का नंबर दिया उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा। राहुल से संपर्क कर पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाकर इसकी जानकारी वन विभाग और लोकल पुलिस को दे दी गई। दो नवंबर को सेक्टर-51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट हाल में आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ 9 सांप और जहर की एक शीशी लेकर पहुंच गया। 

योजना बनाकर पहले से तैनात थी पुलिस
ग्राहक बने पीएफए सदस्य गौरव ने सांप देखने की इच्छा जताई। जिसके बाद राहुल ने सांप का पिटारा खोल कर सामने रख दिया। जिसमें पांच कोबरा, एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ और दो दोमुंहा सांप शामिल थे। तभी वन विभाग और पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों बदरपुर निवासी राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम भी बरामद हुआ। 

नोएडा के प्रभारी डीसीपी (एंटी-नारकोटिक्स सेल) रामबदन सिंह का कहना है कि मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से जुड़ा हुआ है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed