फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav case Apologized for roasting Elvish Yadav apologized to his fans

Elvish Yadav: मुझसे गलतियां हुई... मैंने माफी मांग ली; सांपों के जहर से जुड़े मामले के बीच एल्विश का कबूलनामा

Thu, 16 Nov 2023 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Nov 2023 11:26 AM IST
सार

सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर बुधवार को यह दावा किया गया कि एल्विश ने सांप मामले को लेकर अपनी गलती कबूल ली है और माफी मांगी है। लेकिन जब वीडियो को देखा जाए तो पता चलता है कि उन्होंने रोस्टिंग को लेकर माफी मांगी है।

विज्ञापन
Elvish Yadav case Apologized for roasting Elvish Yadav apologized to his fans
Elvish Yadav - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा पुलिस ने जेल में बंद पांच आरोपियों की दोबारा रिमांड के लिए संबंधित न्यायालय में अर्जी लगाई। जिस पर अंतिम फैसला बुधवार को भी नहीं आया। रिमांड के लिए पुलिस ने इस केस से संबंधित ठोस सबूत कोर्ट में पेश किए हैं। वहीं, केस में मिला अहम सबूत लाल डायरी को भी पुलिस आधार बनाकर कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं, गुरुवार को मुख्य आरोपी राहुल की 24 घंटे की रिमांड नोएडा पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


जिससे अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द रिमांड मिल सके और इस केस में कई और बड़े खुलासे किए जा सकें। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव मामले की जांच अब डायरी को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। केस में पुलिस डायरी को अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


पहले चरण में 54 घंटे की रिमांड के दौरान केस से संबंधित कई राज ऐसे थे, जो अब भी पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। डायरी में मिले मोबाइल नंबर और मध्यस्थ का इलेक्ट्रॉनिक डेटा बेस पुलिस तैयार कर रही है। इसमें सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट से भी डेटा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस अब वन्य जीव क्रूरता अधिनियम की धारा भी मामले में बढ़ाने जा रही है। इस केस में एक बार फिर से पुलिस ने अपने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सेल को एक्टिव कर दिया है। लगातार लोगों पर नजर रखी जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जयपुर गई टीम को भी वहां से कई सबूत मिले हैं। नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों में रेव पार्टी होती थी। इसका पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है। यहां कसीनो तक पकड़ा जा चुका है। यहां हुई पुरानी पार्टियों का डेटा भी निकाला जा रहा है।
 

मीडिएटर के जरिए पहुंचने का प्रयास
राहुल सिर्फ एल्विश और फाजिलपुरिया नहीं, बल्कि कई और लोगों के लिए भी एनसीआर में पार्टी में सांप और वेनम लेकर जाता था। उनके नाम तो नहीं लेकिन उनके मध्यस्थ के नाम इसमें शामिल है। केस में अब मीडिएटर के जरिए ही पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिनके लिए राहुल सांप और वेनम लेकर जाता था।
 

रोस्टिंग को लेकर मांगी माफी
सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर बुधवार को यह दावा किया गया कि एल्विश ने सांप मामले को लेकर अपनी गलती कबूल ली है और माफी मांगी है। लेकिन जब वीडियो को देखा जाए तो पता चलता है कि उन्होंने रोस्टिंग को लेकर माफी मांगी है। यह सब उन्होंने बिगबॉस-17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को सपोर्ट करते हुए कहा है। 

 

दरअसल एल्विश यादव 2020 में अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्ट वीडियोज डालते थे। इस दौरान वह कई विवादों में भी शामिल रहे हैं। जब उन्होंने अनुराग डोभाल को सपोर्ट करते हुए उनका मजाक ना बनाने के लिए लोगों से अपील की तो लोगों ने उन्हें घेरते हुए उनसे पूछा कि आप भी इससे पहले रोस्टिंग के जरिए लोगों का मजाक उड़ाया करते थे।

इस संदर्भ में एल्विश यादव ने अपने फैंस से माफी मांगी और कहा कि उस वक्त मेरी उम्र कम थी तो उस समय की गलतियां थी, जिन्हें मैं अब सुधार चुका हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed