फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav Case Accused misled for two hours, revealed after presenting evidence

Elvish Yadav Case: दो घंटे तक किया गुमराह, सबूत सामने रखे तो भूल गए चतुराई, एल्विश बीमार या बना रहा बहाना...

Sat, 11 Nov 2023 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Nov 2023 08:55 AM IST
सार

रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को आमने सामने बैठाकर दो-दो घंटे ब्रेक के बाद पूछताछ की जा रही है। राहुल से अकेले पूछताछ की गई। जिसमें उसने कई राज खोले। यह भी लग रहा है कि राहुल को कोई पीछे से सपोर्ट कर रहा है। हालांकि आरोपी गुमराह भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Elvish Yadav Case Accused misled for two hours, revealed after presenting evidence
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

रिमांड पर आए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान  शुरू के दो घंटे तक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सबूतों को सामने रखने पर हर बार उसका झूठ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने राहुल जिन -जिन पार्टी में गया उसके मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर उसके सामने रख दी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह टूटने लगा और पूछताछ में सहयोग करने की बात कही। सभी आरोपियों के चेहरे पर इस दौरान शिकन दिखी। पार्टी में उसकी मोबाइल लोकेशन के सवाल पर राहुल बोला कि मेरा मोबाइल कोई लेकर गया होगा, मैं वहां नहीं था। हालांकि बाद में वह टूटा और हामी भर दी। पुलिस को बताया कि गुरुग्राम में आयोजित 10 पार्टियों में शामिल हुए था। 
विज्ञापन


अब पुलिस एल्विश के साथ उसके सीधे संपर्क जोड़ने की कोशिश में जुटी है।  रिमांड अवधि में ही पुलिस पांचों आरोपियों को उन स्थानों पर ले जा सकती ले जिसका जिक्र एफआईआर और वायरल वीडियो में है। पहले तीन से चार घंटे तक सबसे अलग-अलग पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांचो आरोपियों को आमने सामने बैठाकर दो-दो घंटे ब्रेक के बाद पूछताछ की जा रही है। राहुल से अकेले पूछताछ की गई। जिसमें उसने कई राज खोले।  यह भी लग रहा है कि राहुल को कोई पीछे से सपोर्ट कर रहा है।

रिमांड पर आए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।  केस से संबंधित कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है। आगामी घंटों में भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा। 
- हरीश चंदर,डीसीपी नोएडा

एल्विश बीमार या कर रहा बहाना, होगी जांच
इस प्रकरण के बीच एल्विश ने एक नया ब्लॉग पोस्ट किया है। उसने अपने ब्लॉग में सत्यमेव जयते कहा है। इससे पहले उसने अपने केस और अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी। कहा कि खांसी और थोड़ा बुखार है। वहीं पुलिस को शक है कि पूछताछ से बचने के लिए उसने बीमारी का नाटक किया है। वहीं पुलिस मामले में पुलिस अब स्टिंग का रिक्रिएशन भी करा सकती है।

 

फाजिलपुरिया के मैनेजर को हिरासत में लेने की चर्चा
शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-20 थाने में फाजिलपुरिया के मैनेजर को भी गुरुग्राम से हिरासत में लेने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि नोएडा पुलिस इससे इन्कार करती रही।

मैनेजर के परिजन शुक्रवार को उसे ढूंढते हुए नोएडा पहुंचे तब मामले ने जोर पकड़ा। इधर रिमांड पर लिए गए आरोपियोें के परिजन भी सेक्टर-20 थाने में पूरे दिन डटे रहे। सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed