फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav bail plea will be heard in court on March 22

एल्विश यादव का 'सिस्टम हैंग': नोएडा पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, याचिका पर कल कोर्ट में होगी सुनवाई

Thu, 21 Mar 2024 06:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होगी। एल्विश के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि हमने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। पुलिस ने बाद में कई अन्य धाराओं को जोड़ा है।

विज्ञापन
Elvish Yadav bail plea will be heard in court on March 22
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यू-ट्यूबर एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि हमने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जमानत याचिका में कुछ धाराओं को जोड़ा गया है। जिनका पुलिस ने कल जिक्र किया था। पुलिस ने कुछ अन्य धाराओं को जोड़ा है, जो पहले याचिका में नहीं थी। उन्होंने बाद में इन्हें जोड़ा। कल इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एल्विश के सहयोगी भी पहुंचे जेल
यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो सहयोगियों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार विनय यादव एल्विश का करीबी दोस्त और ईश्वर बैंक्वेट हाल व टेंट हाउस संचालक है। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य उन धाराओं में कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रकरण के ऑडियो, वीडियो, सीडीआर की जांच में ईश्वर और विनय यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रात को हुई लंबी पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई। 

पुलिस के मुताबिक विनय यादव एल्विश के साथ रहता था। वहीं ईश्वर संपेरे राहुल के संपर्क में रहता था। राहुल ही बुकिंग पर सांप और जहर के साथ संपेरों की टोली लेकर पहुंचता था। विनय और ईश्वर की आपस में दोस्ती थी। डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक विनय ईश्वर के जरिये कई स्थानों पर पार्टी का आयोजित करता था। वहीं पर सांपों के जहर के इस्तेमाल की बात सामने आई है। टेंट हाउस का काम करने वाले ईश्वर को कई ठिकानों की जानकारी थी। वहीं एल्विश यादव विनय का इस्तेमाल इन सारी पार्टियों के लिए करता था।

अब फाजिलपुरिया पुलिस के रडार पर
इस पूरे मामले में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें सांपों के साथ एल्विश यादव ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था।

इस मामले में अब तक आठ गिरफ्तारी
इस मामले में 3 नवंबर 2023 को पीएफए की तरफ से कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते चार नवंबर को पुलिस ने इस मामले में राहुल यादव समेत पांच सपेंरो को गिरफ्तार किया था। इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद छठी गिरफ्तारी एल्विश यादव की हुई। वहीं अब ईश्वर व विनय को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed