फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elevated Expressway Noida Authority will send proposal to NHAI

नोएडा में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे: दिल्ली से आना होगा आसान, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना

Fri, 29 Dec 2023 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 10:12 PM IST
सार

दिल्ली और नोएडा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण 31 दिसंबर तक तैयार करेगा। एनएचएआई को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Elevated Expressway Noida Authority will send proposal to NHAI
एक्सप्रेसवे नोएडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-94 से बंध मार्ग होते हुए ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण 31 दिसंबर तक तैयार करेगा। इसके बाद प्रस्ताव को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को भेजा जाएगा। इसके माध्यम से उक्त स्थल पर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। निर्माण का काम एनएचएआई करेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर जाकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों डीजीएम नियोजन, डीजीएम सिविल, डीजीएम जल, वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-9 और 10, एनएचएआई के प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि, राइट्स लिमिटेड के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्थल निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के अलावा उतार चढ़ाव, रैंप, सहित अन्य बिंदुओं पर मौके पर ही चर्चा की गई। इस एलिवेटेड रोड के डिजाइन, लंबाई, चौड़ाई के संबंध में भी जानकारी इकट्ठी की गई। इस मौके पर एसीईओ ने डीजीएम सिविल को एनएचएआई, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और राइट्स लिमिटेड से आवश्यक तथ्य प्राप्त कर अवगत कराने तथा जरूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना
एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जोड़ने की योजना है। न्यू नोएडा के मास्टर प्लान 2041 में भी इसका जिक्र किया गया है। इस बाबत कवायद शुरू हो गई है। एयरपोर्ट से दिल्ली और नोएडा को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए भी यह जरूरी है क्योंकि वर्तमान एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। 

इसके दूसरी ओर किसी तरह की सड़क बनाने का विकल्प मौजूद नहीं है क्योंकि दूसरी ओर सर्विस रोड के बाद मेट्रो का कॉरिडोर भी है। ऐसे में एक्सप्रेसवे के दायीं ओर ही विकल्प सही माना जा रहा है। अब इसके विकल्प के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर जायजा ले रही है और विचार मंथन के बाद डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू होगा।

नीचे रैंप उतरा तो फॉर्म हाउस संचालकों को होगा लाभ
सूत्रों का कहना है कि यहां के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का विकल्प ज्यादा बेहतर है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि अगर बीच में रैंप निकाला गया तो यहां के अवैध फॉर्म हाउसों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। उनकी जमीनों की कीमत बढ़ेगी और अवैध फॉर्म हाउसों का कारोबार और बढ़ेगा। इन फॉर्म हाउसों को गिराने के लिए कई बार रणनीति बनी। लेकिन अधिकारी सफल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इस पर सोच समझकर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed