फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electronics market booms, strong buying begins

Noida News: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बूम, जोरदार खरीदारी शुरू

Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Electronics market booms, strong buying begins
शहर के एक इलैक्ट्रोनिक्स शोरूम पर दीवाली को लेकर होती खरीददरी। संवाद - फोटो : samvad
धनतेरस और दिवाली नजदीक आते ही शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों की पसंद और उनके बजट को देखते हुए दुकानदारों ने नए-नए मॉडल का स्टॉक मंगवा लिया है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की कीमतों में कोई खास वृद्धि न होने से खरीदारों के चेहरे खिले हुए हैं। दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार लोगों की सबसे अधिक रुचि एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन और रेफ्रिजरेटर की ओर है। कई कंपनियों ने दिवाली ऑफर्स के तहत कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और जीरो प्रतिशत ब्याज पर किस्तों की सुविधा भी शुरू की है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालकों का कहना है कि वर्ष 2024 की तुलना में इस बार ग्राहकों का रुझान पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। सहालग नजदीक होने से भी बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्राहक स्मार्ट टीवी और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीद रहे हैं। धनतेरस और दिवाली तक खरीदारी में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतें नहीं बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग बढ़ी है। लोग बेहतरीन मॉडल देख कर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली को लेेकर बाजार में बूम आ रहा है।
-अभिवन कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विक्रेता।



धनतेरस और दिवाली से पहले काफी अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार काफी बेहतर नजर आ रहा है। गीजर सहित सर्दियों के अन्य उत्पादों की बिक्री अच्छी हो रही है।
-मिलन गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed