{"_id":"61f42a6d7aa38e3dcc28bb1d","slug":"electricity-workers-protest-against-the-government-mewat-news-noi629233030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
पुन्हाना/ फिरोजपुर झिरका। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (एचएसईबी) के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड पुन्हाना के परिसर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 2 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
बिजली कर्मचारी राजेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार दिन-प्रतिदिन कर्मचारी विरोधी नीतियां ला रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के बजाय उनका शोषण किया जा रहा है। बिजली बोर्ड में वर्क लोड के हिसाब से कर्मचारियों की इतनी ज्यादा कमी है कि आज मौजूदा प्रत्येक कर्मचारी को दिन रात काम करना पड़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति 4 कर्मचारियों के बदले काम करने को मजबूर है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द स्थायी भर्ती करें। पुरानी पेंशन व्यवस्था सरकार को लागू करनी चाहिए। उनका कहना है कि बिजली विभाग में लगे कच्चे कर्मचारी को 10 से 15 साल काम करते हो गए हैं, उनके लिए रेगुलर पॉलिसी बनाकर उनको पक्का किया जाए और उनको समान काम समान वेतन दिया जाए। उनका कहना है कि 31 जनवरी को वह नूंह यूनिट पर सभी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच अगर सरकार कर्मचारी नेताओं से बात करके हल नहीं निकालता है तो आगामी 22, 23 व 24 फरवरी को राज्यव्यापी व राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बिजली बोर्ड के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान उमर मोहम्मद ने की। इस दौरान तारिक हुसैन, स्टेट उपप्रधान, राजेश कुमार, इजहार हुसैन, सिराजुद्दीन, तेजपाल ब्लॉक प्रधान सहित सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रामवीर सिंह, प्रेम सिंह, कुलदीप चौहान, रामेश्वर दयाल, मनीष जैन, ताहिर हुसैन रुकनमुद्दीन, कासिम खान, रोहतास एलडीसी, नफीस खान, असगर फोरमैन, विजेंदर सिंह, सलीम खान, दीन मोहम्मद, बसरुद्दीन, युसूफ खान, लीलाराम सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।