{"_id":"60a69c4c8ebc3e34f7418f8c","slug":"electricity-was-interrupted-for-20-hours-sue-to-rain-mewat-news-noi582867868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 20 घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 20 घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
तावड़ू। क्षेत्र में बारिश से बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रहने से तावडू क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पीने के पानी की सप्लाई भी बंद हो गई।
क्षेत्र निवासी हसन मोहम्मद, हाशिम, खालिद, अख्तर अली, मुक़ीम, इरफ़ान अजरुदीन आदि ने बताया कि तावडू क्षेत्र के लगभग 84 गांवों व पूरे शहर के लोगों को बिजली नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम शुरू हुई बरसात बुधवार पूरे दिन जारी रही। बुधवार शाम तक लगभग सभी बिजली फीडरों पर आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि देर शाम तावडू शहर में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति को चालू किया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से बिजली पूरी तरह गुल रही। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पीने के पानी की सप्लाई बंद होने से हुई। शहर में लोगों ने टैंकर मंगवा कर जरूरी कार्य किए।
बिजली निगम के एसडीओ देश दीप ने बताया कि बुधवार को तूफान की आशंका को देखते हुए बिजली कटौती की गई थी। बरसात के कारण कई लाइनों में कुछ फाल्ट आ गया, जिसे ठीक करने में कर्मचारी पूरे दिन जुटे रहे। फिलहाल सभी फीडरों की लाइनों को ठीक कर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।