{"_id":"61c364ec6ff51d643d6dd7be","slug":"electricity-union-performed-fiercely-noida-news-noi6228614190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली यूनियन ने किया जमकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली यूनियन ने किया जमकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू। सुप्रीडेंट ऑफ इंजीनियर सर्कल गुरुग्राम सेक्टर 31 कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने 30 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का संचालन सुशील शर्मा व अध्यक्षता नरेन्द्र पंवार और बिजेंद्र फोगाट सर्किल सचिव गुरुग्राम ने किया। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में तावड़ू सब यूनिट सहित सर्किल-2 गुरुग्राम के अंतर्गत 4 सब यूनिट के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा ने भी शिरकत की
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलन कर रहा है। जिसको लेकर गत 14 दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने मांगो को जायज मानते हुए उन्हें शीघ्र मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर अमलीजामा पहनाने का भरोसा दिलाया। अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले आंदोलन में बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लें। ताकि उनकी मांगों को बल मिल सके। उन्होंने कहा की संघ की प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली, अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाने तक समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, शोषण एवं भ्रष्टाचार पर आधारित ठेका प्रथा समाप्त करने की मुख्य मांगे हैं।
कर्मचारी नेता सर्कल सचिव बिजेंद्र फोगाट व नरेंद्र, सोहना यूनिट प्रधान विजयपाल, सर्व कर्मचारी संघ सोहना ब्लॉक प्रधान रामलाल, सोहना सब यूनिट प्रधान प्रेमपाल, यूनिट उपप्रधान मोहम्मद हाशिम आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व हरियाणा की भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है। आगामी 28 जनवरी को दिल्ली जॉन के प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारियों से भाग लेने की अपील भी की गई।