{"_id":"61f96e326815b565de1aecb8","slug":"electricity-stolen-in-tawadu-mewat-news-noi6299417190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़ो अभियान के तहत 141 मामलों में बिजली विभाग ने ठोका 50 लाख रुपये का जुर्मानाबिजली चोरी को किसी भी सूरत में नहीं किया जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी पकड़ो अभियान के तहत 141 मामलों में बिजली विभाग ने ठोका 50 लाख रुपये का जुर्मानाबिजली चोरी को किसी भी सूरत में नहीं किया जाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत जनवरी माह में 50 लाख 19 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को भी विभाग की तीन टीमों ने क्षेत्र में सघन चोरी पकड़ो अभियान चलाकर लाखों का जुर्माना वसूला है। जिसको लेकर बिजली चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सब डिवीजन तावड़ू के एसडीओ लियाकत अली ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से चोरी पकड़ो अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बीते जनवरी माह में 141 मामलों में लगभग 50 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना बिजली चोरी करने वाले लोगों पर ठोका गया है। चोरी करने वाले लोगों को नोटिस भेजकर 50 लाख जुर्माना का करीब 16 लाख रुपये वसूला भी जा चुका है।
बिजली चोरी से बढ़ रहा लाइन लॉस
एसडीओ लियाकत अली के मुताबिक बिजली चोरी के कारण क्षेत्र में लाइन लॉस लगातार बढ़ रहा है। इससे विभाग को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में जाकर बिजली चोरी पकड़ने का कार्य कर रहीं है। ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
खुद जमा कर दें बकाया राशि
एसडीओ ने निगम के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह अपनी बकाया राशि विभाग में शीघ्र जमा कर दे। अन्यथा उनके खिलाफ भी पुलिस व विभागीय तौर पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर व गांवों में लगातार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। बिजली चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।