फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity of 130 villas that do not pay outstanding bills will be cut

Noida News: बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 130 विला की कटेगी बिजली

Thu, 19 Oct 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 130 villas that do not pay outstanding bills will be cut
बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 130 विला की कटेगी बिजली
विज्ञापन

57 विला की बिजली काटी, 73 और की होगी बत्ती गुल

एनपीसीएल ने ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में की कार्रवाई
करीब 300 विला पर है तीन करोड़ का बिल बकाया

नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी के 130 विला की बिजली कटेगी। इन विला के खरीदारों पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) का 1.70 करोड़ रुपये बकाया है। एनपीसीएल ने सूची जारी कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 57 विला की बिजली काट दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर बकाया जमा नहीं करेंगे तो बिजली भी नहीं मिलेगी। वहीं बकायेदार एनपीसीएल की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी का रखरखाव कोर्ट रिसीवर की देखरेख में हो रहा है। सोसाइटी में करीब 800 विला है, जहां पर सिंगल प्वाइंट कनेक्शन से बिजली आपूर्ति हो रही थी। विला में कनेक्शन और बिजली मीटर नहीं लगे थे। इस समय एनपीसीएल विला में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन देने का काम कर रहा है। अब तक करीब 500 विला में कनेक्शन दिया जा चुका है, लेकिन बाकी 300 विला पर बकाया बिल होने के कारण कनेक्शन देने का काम रुका हुआ है। 300 विला पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। पहले चरण में एनपीसीएल ने उन 130 विलाें को चिन्हित किया है, जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान बिलकुल नहीं किया है। पिछले छह माह से नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई, लेकिन फिर भी बिल जमा नहीं किया। इन पर 1.70 करोड़ रुपये बकाया है। अब कंपनी ने 130 विला की बिजली काटने की कार्रवाई शुरू की है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि अब तक 57 विला की बिजली काट दी गई है, बाकी की भी बिजली जल्द काट दी जाएगी। वहीं दूसरे चरण में अन्य 170 विला की बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन

विला के क्षेत्रफल से बनता था बिजली बिल
सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के दौरान सोसाइटी के विला का बिजली बिल क्षेत्रफल के हिसाब से बनता था। उसी हिसाब से कनेक्शन का बिल सभी विला पर बांट दिया जाता था, लेकिन काफी विला बंद होने और सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के कारण खरीदारों ने बिल जमा नहीं किया। अब एनपीसीएल बिल की वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विला खरीदार कर रहे कार्रवाई का विरोध
एनपीसीएल की कार्रवाई का सोसाइटी में विरोध शुरू हो गया है। खरीदारों का कहना है कि उनका विला बंद था, जबकि कुछ खरीदारों ने रिसेल में विला खरीदे हैं। वो पुराना बिजली बिल देने से इन्कार कर रहे हैं। आरोप है कि कंपनी निवासियों के तथ्यों का संज्ञान नहीं लेकर एक तरफा कार्रवाई कर रही हैं।

विला के खरीदारों को बकाया बिल जमा करना होगा। अगर बिल जमा नहीं करेंगे तो मल्टीप्वाइंट में कनेक्शन नहीं मिलेगा। पुराने कनेक्शन को काटकर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। फिलहाल बकायेदारों के विला की बिजली काटने की कार्रवाई की जा रही है। -सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed