फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity department's JE and clerk arrested for taking bribe of forty thousand

चालीस हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई व क्लर्क गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity department's JE and clerk arrested for taking bribe of forty thousand
फरीदाबाद (संवाद)। रविवार को विजिलेंस ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के जेई रामपाल कर्दम और क्लर्क जिले सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरओ वाटर प्लांट संचालक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर एक लाख रुपये व हर महीन रकम देने की मांग कर रहे थे। गांव बड़ौली निवासी आरओ प्लांट संचालक सचिन चंदीला की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरओ प्लांट में बिजली आपूर्ति के लिए सचिन जनरेटर का प्रयोग करता है। जेई रामपाल और क्लर्क जिले सिंह ने उसे धमकी दी थी कि उसके प्लांट पर छापेमारी कर बिजली चोरी का केस दर्ज करवा देंगे। सचिन विजिलेंस के साथ 40 हजार रुपये लेकर क्लर्क जिले सिंह को देने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने रुपये लिए, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में जेई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed