{"_id":"65dcf6bb992c3b7b3402eec8","slug":"electric-wire-broken-when-cattle-collided-with-kaifiyat-express-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26952-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैफियत एक्सप्रेस से गोवंश के टकराने पर टूटा बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैफियत एक्सप्रेस से गोवंश के टकराने पर टूटा बिजली का तार
विज्ञापन
कैफियत एक्सप्रेस से गोवंश के टकराने पर टूटा बिजली का तार
तारों से टकराने के बाद चिंगारी से ट्रेन में लग सकती थी आग, हादसा टला
दूसरे ट्रैक पर रूट डायवर्ट करके रेलवे यातायात को किया गया सुचारू
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बोड़ाकी गांव के पास सोमवार देर रात कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन से एक गाेवंश भिड़ गया। वह उछलकर रेलवे की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसके बाद पोल पर बिजली का तार टूटने से धमाका हो गया। हादसे के बाद आपूर्ति बाधित होने से ट्रेन खड़ी हो गई। इस दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे यातायात को दूसरी लाइन पर डायवर्ट कर सुचारू किया गया। तारों से टकराने के बाद चिंगारी से ट्रेन में आग लग सकती थी।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार देर शाम को कैफियत एक्सप्रेस (12226) ट्रेन दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बोड़ाकी गांव के पास ट्रेन से टकराकर गोवंश उछला और बिजली के तारों से टकरा गया। इससे तेज धमाका होने से एक तार टूट गया। तार टूटने की वजह से ट्रेन खड़ी हो गई। इसके पीछे चल रही 12818 और 20802 मगध एक्सप्रेस भी रुक गई।
उधर, तार टूटने से बिजली का तेज धमाका हुआ तो आसपास के लोग दहशत में आए गए। घटना की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी गई। इस दौरान हावड़ा की तरफ जाने वाला रेलवे यातायात रुका रहा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार का कहना है कि कैफियत के पीछे दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जबकि अन्य रेलवे यातायात दूसरी लाइन से चालू कर दिया गया है। यह घटना रात 9:23 बजे पर हुई है। रात 11 बजे तक तार को जोड़कर यातायात सुचारु कर दिया।