फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   election

चुनाव की तैयारियां

Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
election
नूंह। प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस धनपत सिंह ने नूंह में आगामी पंचायती राज चुनाव पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि नूंह में जिला परिषद के कुल 25 वार्ड हैं, जिले की 7 पंचायत समितियों में 188 वार्ड हैं तथा सभी 325 पंचायतों में पंचों के लिए 3506 वार्ड हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिले में 1142 पोलिंग स्टेशन हैं तथा जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों तथा पंचों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव पूर्ण पारदर्शिता व शांति पूर्वक संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका , नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, नगराधीश जयप्रकाश, सीईओ जिला परिषद गजेंद्र सिंह, पुन्हाना एसडीएम मनीषा शर्मा, फिरोजपुर झिरका एसडीएम रणवीर सिंह, तावडू एसडीएम डा. नरेश, तहसीलदार तावडू शालनी लाठरव अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

फोटो ऱ् धनपत सिंह जिला सचिवालय में बैठक को संबोधित करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed